चमोली(संवाददाता)। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में चल रहे काम के दौरान करंट आ जाने से सोलह लोगों की मौत की खबर से सरकार में हडकम्प मच गया और आनन-फानन में राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद मोर्चा संभालते हुए मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जैसे ही चमोली में जाने के लिए रणनीति बनाई लेकिन राजधानी में बारिश आने के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया और उसके बाद उन्होंने एम्स अस्पताल में घायलों को देखने की रणनीति बनाई पल-पल बदल रहे घटनाक्रम पर उन्होंने अपनी नजर बनाई हुई है। वहीं उन्होंने इस घटना की जानकारी उन्होंने फोन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह को दी और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की सारी दास्तां बताई। मुख्यमंत्री के आदेश पर डीएम और पुलिस कप्तान ने सारा मोर्चा संभाल रखा है और मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी दी है कि जो भी इस घटना में दोषी हैं उन्हें किसी कीमत में बक्शा नहंी जायेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।आज चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 25 लोग इसकी चपेट में आ गये है। जिनमें से अब तक 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 1० व्यक्ति घायल हो गये थे जिसमें से गम्भीर रुप से घायल ०6 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेपर किया गया है। उक्त दुखदरू घटना में चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पीपलकोटी श्री प्रदीप रावत, हो०गा० मुकंदी राम, हो०गा० गोपाल, हो०गा० सोबत लाल द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिससे चमोली पुलिस परिवार शोकाकुल है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अन्य सभी मृतकों की पुण्यात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें व उनके परिजनों को इस दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मरने वालों में उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली, होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55, होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष, होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली, सुमित पुत्र स्व० चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष, देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष, योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी, सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष, विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष, मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष, सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष, प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली, दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष, महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष, गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष है।
वहीं घायलों में महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष, नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35, आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42, धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41, पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27, सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34, पी०आर०डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष, सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष, जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 2० वर्ष।
