उत्तराखण्ड के उद्यमियों के साथ खडी सरकार

0
125

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के इतिहास में हमेशा से ही पूर्व सरकारों पर यह आरोप लगते रहे कि उत्तराखण्ड के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में सरकार ने हमेशा ऐसे नियम बनाये जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड के उद्यमियों को उस रेस से ही बाहर कर दिया गया जिस रेस में शामिल होने के लिए राज्य के उद्यमी हर बार सपना देखते रहते थे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से पलायन रोकने के लिए अपनी किचन टीम के साथ मिलकर जिस तरह से उत्तराखण्ड में लगने वाले उद्योगों को लेकर एक बडा मास्टर प्लान तैयार किया है उसके चलते उत्तराखण्ड के उद्यमियों के लिए सिर्फ एक ही शब्द कहा जा सकता है कि झूमो नाचो पुष्कर सरकार तुम्हारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी हुई है और उत्तराखण्ड में लगने वाले उद्योगों में राज्य के उद्यमियों को ऐसी बाध्यता से नहीं गुजरना पडेगा जिसके चलते उन्हें इक्कीस वर्षों से उद्योग लगाने के नियम कानून का आईना दिखाकर उन्हें रेस से बाहर कर दिया जाता था।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरूमंत्र को धारण कर राज्य में सत्ता चला रहे हैं और उन्होंने राज्यवासियों से लेकर उद्यमियों को एक बडा भरोसा दिलाया है कि पुष्कर सरकार उनके साथ खडी हुई है और किसी के साथ भी कोई भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जायेगा। उत्तराखण्ड के छोटे से लेकर बडे उद्यमियों के मन में इक्कीस सालों से लेकर बडी पीडा बनी हुई थी कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए सरकार ऐसे नियम और शर्ते बना देती थी जिसके चलते वह उन शर्तों पर खरा ही नहीं उतरते थे और बाहरी राज्यों के उद्यमियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे लाकर खडा कर दिया जाता था जिसके चलते राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्योगपति राज्य के युवाओं को नौकरी देने के नाम पर जिस तरह से कंजूसी करते थे उस पर शिंकजा कसने के लिए कभी भी पूर्व सरकारों ने कोई काम नहीं किया और वह उद्योगपतियों के हाथों में ही खेलते हुए नजर आये? पूर्व सरकार बाहरी राज्यों के बडे-बडे उद्यमियों के बीच चले आ रहे गठबंधन की गंूज जब सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह के कानों पर पहुंची तो उन्होंने अपनी किचन टीम के साथ मिलकर ऐसा प्लान तैयार किया जिसको सुनकर उत्तराखण्ड के उद्यमी झूमते और नाचते हुए दिखाई दे सकते हैं। सरकार ने प्लान तैयार किया है कि राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए ऐसे नियम व शर्तें न बनाई जायें जिसके चलते उत्तराखण्ड के उद्योगपतियों को उद्योग लगाने की रेस से बाहर कर दिया जाये। पुष्कर सरकार की किचन टीम गंभीरता के साथ हर चीज पर पैनी निगाह रखे हुये है और उसने साफ संदेश दिया है कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऐसे नियम व शर्तें बनाई जायें जिससे उत्तराखण्ड के छोटे उद्यमियों को भी सरकारी लाभ मिल सके और वह नियम शर्तों के चलते अपना उद्योग लगाने से वंचित न रह जाये। पुष्कर सिंह धामी और उनकी किचन टीम ने जिस विजन के साथ उत्तराखण्ड के उद्यमियों के लिए उद्योग लगाने में नियम व शर्तों को शिथिल बनाने का खाका तैयार किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि अब उत्तराखण्ड के अन्दर वो सब उद्यमी उद्योग लगा पायेंगे जो पूर्व सरकारों के बनाये नियम व शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण हर बार उद्योग लगाने की रेस से बाहर हो जाते थे।

LEAVE A REPLY