चम्पावत मंे एक ही आवाज अब की बार अपने पुष्कर

0
157

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में कांग्रेस का वजूद भले ही चारो खाने चित हो चुका हो लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस के चंद नेता बडे-बडे बखान करने से पीछे नहीं हट रहे और अब उन्होंने जिस तरह से चम्पावत से उपचुनाव लड रहे पुष्कर ंिसह धामी को चुनावी रणभूमि में हराने का दम भरा है उससे चम्पावत की अधिकांश जनता यह कहने से नहीं चूक रही कि आखिरकार कांग्रेस कब अपने बडबोलेपन पर विराम लगायेगी क्योंकि समूचा चम्पावत एकसाथ बोलने लगा है कि पुष्कर मेरा अभिमान है। पुष्कर सिंह धामी को चुनावी रणभूमि में जिताने के लिए भाजपा ने चम्पावत में समूची ताकत झोंक दी है और यह भी सच है कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चम्पावत की धरती से पुष्कर सिंह धामी को जिताने का शंखनाद बजायेंगे तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर चम्पावत की जनता भी योगी के सुर में सुर मिलाती हुई दिखाई देगी और इस उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की एक अभूतपूर्व जीत को लेकर भी भाजपा के अधिकांश दिग्गज नेता आश्वस्त नजर आ रहे हैं जबकि कांग्रेस आपसी गुटबाजी में ही धिरी हुई नजर आ रही है और यह सवाल खडे हो रहे हैं कि जब चम्पावत में कांग्रेस के जनाधार वाला नेता भाजपा प्रत्याशी से चंद समय पूर्व ही चुनाव हार गया तो फिर चम्पावत में कांग्रेस द्वारा उतारी गई कमजोर प्रत्याशी उत्तराखण्ड में एक बडे महानायक के रूप में उभरते पुष्कर सिंह धामी को वह उपचुनाव में कैसे हरा पायेगी यह एक हसीन सपने से ज्यादा कुछ नजर नहीं आ रहा है? उत्तराखण्ड के अन्दर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति के इतने बडे राजनेता बन चुके हैं जिनके सामने भाजपा का कोई भी दिग्गज नेता वर्षों तक उनके सामने टिक पायेगा यह असम्भव नजर आने लगा है? दस माह के भीतर पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की दिशा और दशा को जिस तरह से बदलकर रख दिया है उससे राज्यवासियों को आने वाले समय में एक नया उत्तराखण्ड बनने की बडी उम्मीद जाग चुकी है। उत्तराखण्ड के गढवाल व कुमांऊ में विकास का बडा खाका खिंचने वाले पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे राजनेता बन गये हैं जिनका इकबाल दोनो मण्डलों में खुलकर दिखाई देने लगा है। विकास में कोई सा मण्डल कमजोर न हो इसके लिए पुष्कर सिंह धामी एक बडे विजन के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को धरातल पर उतारने में जुटे हुये हैं। उत्तराखण्ड के अधिकांश भाजपा नेताओं को इस बात का इल्म हो चुका है कि जिस तरह से अकसर मुख्यमंत्री को कमजोर करने की दिशा में वह वर्षों से काम करते आ रहे थे अब पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उनका कोई मनसूबा पूरा नहीं हो पायेगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद पुष्कर सिंह धामी को मिला हुआ है और यही कारण है कि उत्तराखण्ड भाजपा का कोई भी राजनेता अब चम्पावत में होने वाले उपचुनाव में उनके साथ भीतरघात की साजिश नहीं कर पायेगा? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के विकास के लिए जो प्लान तैयार किया है उसे देखकर चम्पावत की जनता गद्गद् नजर आ रही है और उसे इस बात का इल्म है कि उत्तराखण्ड के अन्दर जब भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है और उनके इलाके से खुद राज्य के मुख्यमंत्री जब उपचुनाव लडने के लिए आ रहे हेै तो फिर उनके इलाके का चारो तरफ विकास होगा इसमें कोई दो राय नहीं है। चम्पावत की जनता बोल रही है कि पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे राजनेता हैं जो अपने वचन से कभी पीछे नहीं हटते और उन्होंने जिस तरह से चम्पावत का चौमुखी विकास करने का वचन जनता को दिया है उससे साफ है कि चुनाव में अभूतपूर्व जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी चम्पावत को एक नया चम्पावत बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। चम्पावत की जनता का जब दिल खंगाला गया तो चम्पावत की अधिकांश जनता का एक ही उद्घोष सुनने को मिला कि पुष्कर ंिसंह धामी मेरा अभिमान है। चम्पावत का अभिमान बने पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस की प्रत्याशी उपचुनाव में ललकार पायेंगी यह चम्पावत की जनता किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है और उनका कहना है कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा जब उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी अभूतपूर्व जीत का परचम लहरायेंगे।

LEAVE A REPLY