प्रधानमंत्री के बताये रास्ते पर आगे बढ़ते सीएम

0
127

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में बाइस सालों से किसी भी सरकार के अन्दर भ्रष्टाचार पर नकेल नहीं लग पाई जिस कारण राज्य के अन्दर आवाम सभी पूर्व सरकारों के कार्यकाल से बेहद नाराज दिखाई देता रहा लेकिन जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में युवा चेहरे पुष्कर ंिसह धामी की ताजपोशी की तबसे उत्तराखण्ड के अन्दर भ्रष्टाचार और घोटाले की काली छाया धीरे-धीरे राज्य से हवा-हवाई होती हुई नजर आ रही है? मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राज्य के अन्दर स्वच्छ प्रशासन देने का मादा दिखाया है उससे भ्रष्ट अफसरों व राजनेताओं की नींद उडी हुई है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किचन टीम जिस तरह से देशभर में सभी राज्यों पर नजर रखती है उसी तरह से पुष्कर ंिसह धामी की किचन टीम भी समूचे राज्य के सिस्टम पर पैनी निगाह रखे हुये हैं और उसी का परिणाम है कि इस बेहद ईमानदार किचन टीम को देखकर किसी भी अफसर में वो काम करने का साहस नहीं है जो कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में दर्जनों बडे अफसर किया करते थे?
उत्तराखण्ड को सजाने सवारने का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की जनता से 2०17 में लिया था लेकिन उस कार्यकाल में जब डबल इंजन की सरकार का कामकाज मोदी के पैमाने पर खरा नहीं उतरा तो भाजपा हाईकमान ने चार साल से कम सत्ता चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया था और उनके स्थान पर पौडी के सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन वह भी भाजपा हाईकमान के मुताबिक सत्ता नहीं चला पाये जिसके चलते उन्हें हटाकर युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया तो उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सत्ता चलाने के बडे गुरूमंत्र सीखे और उसके आधार पर उन्होंने सत्ता चलाई तो राज्यवासियों को साफ दिखाई दे गया कि पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर आगे बढ रहे हैं और यही कारण है कि राज्य में भ्रष्ट अफसर मुख्यमंत्री की रडार पर हैं और कुछ के खिलाफ कार्यवाही कर साफ संदेश दिया गया है कि अब राज्य भ्रष्टाचार मुक्त होकर रहेगा।

LEAVE A REPLY