पार्षद के बयान से कांग्रेस असहज, हरीश रावत ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

0
198

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने नगर निगम कि बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट द्वारा राज्य आंदोलनकारी शहीद राजेश रावत को पत्थर बाज बताने के मामले में जहां एक ओर उन्होंने जनता से माफी मांगी है और आज उन्होंने शहीद आंदोलनकारी राजेश रावत की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और मौन रहकर प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
यहां कांग्रेस की पार्षद मीना बिष्ट के बयान से कांग्रेस असहज दिखाई दे रही है और कांग्रेसी लगातार माफी मांग रहे है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कुछ अनचाहे उत्तेजनापूर्ण क्षणों में कांग्रेस पार्षद द्वारा अमर शहीद राजेश रावत को पत्थरबाज कहना अत्यधिक दु:खद और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट के इस आचरण के लिए सारे राज्य के लोगों और राज्य आंदोलनकारियों से क्षमा मांगी है और अमर शहीद राजेश रावत की मूर्ति पर जाकर उनसे भी क्षमा याचना की है और कहा कि कांग्रेस अपने पार्षद के इस आचरण से अत्यधिक दु:खी और लज्जित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद मीना रावत को भी सार्वजनिक रूप से आंदोलनकारियों से क्षमा मांगनी चाहिए और इसके लिए उन्हें स्वयं ही आगे आना होगा। इस अवसर पर नजमा बेगम, सुशील राठी, गुल मौहम्मद, मोहन काला, अनुराधा सिंहसहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY