दून मेयर की 1०2 बीघा भूमि की करायेंगी जांच

0
107

देहरादून(संवाददाता)। गूंज संस्था की अध्यक्ष डा. सोनिया आनंद रावत ने दून मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि अब आर पार की लडाई लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि समाजहित के लिए उनके द्वारा अनेकों कार्य किये है और समाज हित के लिए ही वह जीयेंगी। उन्होंने कहा कि आखिर किस आधार पर उनके द्वारा तैयार किये गये पार्क का एनओसी निरस्त किया गया है और दून मेयर को इसका जवाब देना होगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क के समीप राजेश्वर नगर फेस एक में पार्क निर्माण किया गया और राजेश्वर नगर फेज एक में जहां कूडे के ढेर लगे हुए थे और वहां पर उन्होंने सफाई करवाकर अपने निजी पैसे लगाकर पार्क निर्माण करवाना चाहा तो नगर निगम और सरकारी अमला उनको सपोर्ट करने के बजाय उनका विरोध कर रहा है। उन्होंने दून मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सब कुछ चाहिए,जमीनें चाहिए, पेट्रोल पम्प,चाहिए नगर निगम की जमीनों को वह खुर्द बुर्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जमीनों को तो बताओ पर वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उनकी 1०2 बीघा भूमि की जांच करायेंगी और इसके लिए आरटीआई का सहारा लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को घूमने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वह वहां पर पार्क का निर्माण कर रही है और वहां बच्चे खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बीस लाख रूपया उनहोंने अपना वहां पर लगाया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बकायदा नगर निगम का बोर्ड लगाया है लेकिन उनको इससे कोई लेना देना नहीं है। दो दो लाख रूपये लेकर जमीनों पर कब्जा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर निगम के तीन चार पार्षदों पर जमीनों का घाल मेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज यह पार्षद सोच रहे हैं। नगर निगम उनका निजी है। इस अवसर पर डा. सोनिया आनंद रावत ने कहा कि वह इस बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस संबन्ध में पत्र लिख रही हैं और वह दून मेयर के खिलाफ आर टीआई लगाकर दून मेयर से संबंधित सभी जानकारियां हासिल की जायेगी और दून मेयर के खिलाफ आर पार की लड़ाई लडी जायेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पार्क का उदघाटन कराया और दून मेयर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया लेकिन वह नहीं आये। उन्होंने कहा कि बाद में पदमश्री डा. अनिल प्रकाश जोशी ने पार्क का उदघाटन किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि हम नगर निगम से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्क की एनओसी को बहाल नहीं किया गया गया तो नगर निगम का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन के साथ ही साथ भूख हड़ताल की जायेगी। उन्होंने कहा कि हम नगर की जमीनों को कब्जाने नहीं देंगे। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में असलम अली, आशा, टिंकल अरोडा, भारत बब्बर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY