नए निजाम के प्लान से भव्य होगी चारधाम यात्रा

0
122

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का अगले महीने आगाज हो रहा है ऐसे में राज्य की धामी सरकार अब चार धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सतपाल महाराज को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर साल जिस तरह से चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और सरकार पर बेकार इंतजाम का ठीकरा फूटता है ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए जब यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। ऐसे में अधिकारियों की नाक के नीचे खाद्य पदार्थों में ओवर रेटिंग हैलीकॉप्टर के टिकट में कालाबाजारी और तो और अन्य व्यवसाय करने वाले कुछ चंद लोग यहां आने वाले यात्रियों को इस बात के लिए मजबूर कर देते हैं कि वह बेकार अनुभव लेकर उत्तराखंड से जाएं लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की जनता के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी यह संदेश देना होगा कि राज्य में इस बार निजाम बदले हैं लिहाजा इंतजाम भी चार धाम यात्रा के बेहद बदले होंगे।
उत्तराखण्ड में कोरोना काल के दौरान चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा रहा लेकिन अब राज्य के अन्दर कोरोना का खौफ खत्म हो चुका है और अगले माह चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है इस यात्रा में आने के लिए लाखों श्रद्धालु आतुर हो रखे हैं और यही कारण है कि होटल, धर्मशाला, लॉंज सब बुक हो चुके हैं और टैक्सियां भी बुक हैं ऐसे में प्रशासन के सामने चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना एक बडी चुनौती है। उत्तराखण्ड में होती आ रही चारधाम यात्रा में अकसर सरकार पर आरोपों की बौछार लगती रही है कि चारधाम मार्ग पर श्रद्धालुओं को रहने और खाने की जहां बडी दिक्कतों का सामना करना पडा है वहीं खाद्य पदार्थों में भी मिलावट का खेल बडे पैमाने पर चलता रहा और तो और हैलीकाप्टर बुुकिंग में जिस तरह से टिकटों की काला बाजारी का काला खेल देश के सामने कई बार आया उससे उत्तराखण्ड की साख पर बडा धब्बा लगा और काला बाजारी करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भी डाला गया। उत्तराखण्ड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में सैकडों श्रद्धालु और आने का मन बना रहे हैं लेकिन राज्य में चारधाम मार्ग पर होटल, धर्मशाला, टैक्सियों की बुकिंग ने श्रद्धालुओं के चारधाम में दर्शन करने पर एक बडा ग्रहण लगा दिया है। उत्तराखण्ड के अन्दर इस बार होने वाली चारधाम यात्रा में सरकार संभालने वाला नया निजाम है और नये निजाम की चारधाम यात्रा में एक बडी अग्निपरीक्षा होनी तय है और यह अग्निपरीक्षा इसलिए भी है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यालय केदारनाथ यात्रा की खुद मॉनिटिरिंग करेगा। चर्चा यहां तक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ न पहुंचकर खुद अपने कार्यालय से केदारनाथ यात्रा का लाइव प्रसारण देखेेंगे। केदारनाथ से सोनप्रयाग तक दस हाई फ्रिक्वेंसी आईपी कैमरा केदारनाथ से रूद्रप्रयाग और रूद्रप्रयाग से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से इस यात्रा को लिंक किये जाने की खबर है और अगर ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री कार्यालय से केदारनाथ यात्रा को लाइव देखा जायेगा। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनिटिरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच दस हाई फ्रिक्वेंसी कैमरा लगाये हैं इन कैमरों के जरिए पूरे केदारनाथ सहित 17 किलोमीटर पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जायेगी। केदारनाथ यात्रा पर देश के प्रधानमंत्री की खुद नजर रहेगी इसलिए यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को तिनकाभर भी परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बडा एक्शन प्लान तैयार किया है। पुष्कर सिंह धामी के लिए चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सिस्टम को जिम्मेदार बनाना पडेगा और अगर कहीं भी खाद्यय पदार्थ में मिलावट व हैलीकाप्टर की टिकटों में कालाबाजारी हो तो इसके लिए कुछ अफसरों को सीधे जिम्मेदार बनाना होगा तभी केदारनाथ से लेकर चारधाम यात्रा को भव्य रूप से आयोजित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY