उपचुनाव से पहले ही घबराई कांग्रेस

0
144

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव चम्पावत से लडेंगे और उनके चुनाव लडने की खबर ने चम्पावतवासियों के मन में एक बडी खुशी पैदा कर दी है और वहां की जनता एकसाथ एक स्वर में अभी से बोलने लगी है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री जब चम्पावत में चुनाव लडऩे आयेंगे तो चुनाव में उन पर वोटो की अभूतपूर्व पुष्पवर्षा होगी जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने न की हो। मुख्यमंत्री के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस जहां अहंकार में दम भर रही है कि पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत से चुनाव हरायेंगे तो वहीं कांग्रेस के कुछ नेता अभी से ही पुष्कर सिंह धामी से उपचुनाव में मुकाबला करने से पहले ही डरने लगे हैं और यहंा तक कहने से नहीं चूक रहे कि उपचुनाव में उन्हें सरकारी सिस्टम से लडना पडेगा? कांग्रेस का यह डर साफ संकेत दे रहा है कि उन्हें इस बात का इल्म हो चुका है कि चम्पावत की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को चुनावी रणभूमि में एक बडे अंतर से जिताने का मन बना लिया है और यह भी संभावना है कि उपचुनाव की आचार संहिता चंद दिनों में ही लग जायेगी और चुनाव दो माह के भीतर होना भी तय माना जा रहा है?
पुष्कर सिंह धामी को भले ही भीतरघात से खटीमा में चुनाव हरवा दिया गया हो लेकिन राज्य के अन्दर वह सबके दिलों पर जिस तरह से राज करने लगे हैं उससे यह बात साफ हो रही है कि चम्पावत में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपने किसी भी कद्दावर नेता को चुनावी रणभूमि में उतारने के लिए तैयार न हो? चम्पावत में पुष्कर ंिसंह धामी का चुनावी रणभूमि में मुकाबला कांग्रेस के किसी कमजोर प्रत्याशी से होना ही तय माना जा रहा है क्योंकि चंद माह पूर्व ही चम्पावत विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी और अब तो उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री खुद चम्पावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव लडने के लिए आ रहे हैं तो उससे चम्पावत की जनता के मन में एक बडा उत्साह है कि अब उनका चम्पावत विकास की नई ऊचाईयों को छुऐगा। चम्पावत की अधिकांश जनता का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री का उपचुनाव में एक तरफा जितना निश्चित है और उनके सामने कांग्रेस अपने किसी भी कद्दावर नेता को खडा करने की भूल नहीं करेगा और न ही कोई कद्दावर नेता उपचुनाव में मुख्यमंत्री के सामने चुनाव लडने का साहस दिखायेगा? चम्पावत की जनता अभी से ही अपना मन बना चुकी है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत विधानसभा सीट पर अभूतपूर्व वोटों से जितायेंगे और वोटों से ही पुष्कर सिंह धामी पर उनकी पुष्पवर्षा होगी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है तबसे उन्होंने गढवाल व कुमांऊ में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं बरता है और उपचुनाव के लिए पुष्कर सिंह धामी चाहे भले ही तैयार दिखाई न दे रहे हो लेकिन चम्पावत की जनता उनके लिए खुद अभूतपूर्व जीत का अभी से ही डंका बजाने लगी है और चम्पावत की जनता को इस बात का इल्म है कि राज्य में जब भाजपा की सरकार है और उसने ही राज्य का चारो तरफ विकास करना है तो फिर पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत की जनता क्यों न बडी जीत के साथ उन्हें अपने इलाके का विधायक बनाये जिससे वह चम्पावत को उत्तराखण्ड के नक्शे पर एक बडे विकासित जिले के रूप में सवार सके। कांग्रेस के चंद नेता अभी भी अहंकार में डूबे हुये हैं और वह यह भी दावा कर रहे हैं कि चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को जीतने नहीं दिया जायेगा और साथ में यह भी डर जता रहे हैं कि उपचुनाव में उनका सामना सरकारी सिस्टम से होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कुछ नेता उपचुनाव के होने से पहले ही किस तरह से डरे और सहमें हुये हैं और अब तो यह चुनाव उत्तराखण्ड के एक नायक बन चुके पुष्कर सिंह धामी का हो रहा है तो उसमें चम्पावत की जनता उन्हें जिताने के लिए खुद ही अपने कदम अभी से आगे बढाये हुये हैं जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस का कोई भी कद्दावर नेता पुष्कर सिंह धामी के सामने उपचुनाव लडने के लिए आगे नहीं आयेगा?

LEAVE A REPLY