मुख्यमंत्री आवास में शहद निकालने का प्रदर्शन

0
137

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया इस दौरान लगभग पच्चीस किलो शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौन पालन को पायलट प्रोजेक्ट की तरह लिया जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर को औद्यानिकी क्रियाकलापों का उत्कृष्ठ मॉडल के रूप में विकसित किया जाये ताकि आवास में आने वाले आगंतुकों को औद्यानिकी से सम्बन्धित उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY