चेहरों पर मुस्कान लाये कप्तान पंकज

0
138

नैनीताल (संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने आवाम के खोये फोन को खोजने के लिए अपनी टीमों को मैदान में उतार रखा है जिससे कि उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सके जिनके मोबाइल फोन खो गये। कप्तान के अब तक के कार्यकाल में पर्यटन नगरी के दर्जनों लोगों को उनके खोये फोन वापस दिलाये गये और अब एक बार फिर कप्तान के प्रयास से लाखों रूपये के मोबाइल फोन उन लोगों को वापस कराये गये जिनके फोन खो चुके थे। पुलिस कप्तान ने जब खोये फोन वापस कराने के लिए फोन मालिकों को अपने कार्यालय बुलाया तो उन्होंने अपने फोन एक बार फिर पाकर कप्तान को कहा थैक्यू कप्तान साहब।
जनपद के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट, जहां अपराधियों के खिलाफ हमेशा सख्त रूख अपनाते आ रहे हैं वहीं जनपद के लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी वह हमेशा पैनी नजर बनाकर रखते हैं। पुलिस कप्तान ने अपनी साइबर सेल को आदेशित किया हुआ है कि जिन लोगों के भी मोबाइल फोन खोते हैं उनकी शिकायत लेकर उन नम्बरों को सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल फोन खोजने का ऑपरेशन चलाया जाये जिससे कि उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाये जिन्होंने अपनी मेहनत से इन मोबाइल फोन को खरीदा था। पुलिस कप्तान जबसे जनपद में तैनात हुये हैं उन्होंने दर्जनों महिलाओं व पुरूषों के खोये कीमती फोनो को खोजकर उन्हें देने का मिशन शुरू किया था और अब तक वह लाखों रूपये के मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली हकदार तक उसे पहुंचा रहे हैं। आज पुलिस कप्तान ने अपने कार्यालय में उन लोगों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लाई जिनके काफी समय से मोबाइल फोन खो गये थे और उन्हें अपना फोन मिलने की आशा भी नजर नहीं आ रही थी। पुलिस कप्तान की टीम ने मोबाइलो के आई०एम०ई०आई० के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली , हरियाणा, हैदराबाद(तेलगांना) व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 128 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा रिकवर किये गये। आज पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने अपने कार्यालय में बरामद फोनों को उनके स्वामी को वापस दिया तो सभी एक स्वर में बोले थैक्यू कप्तान साहब।

LEAVE A REPLY