गाडियों के पहिये सीज से क्या मिलेगा साहब

0
138

देहरादून(संवाददाता)। हैरानी वाली बात है कि एक ओर तो राज्य के मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर आवाम को आदर्श राज्य बनाये जाने का एक बडा विजन दिखा चुके हैं वहीं शहर में यातायात पुलिस के लिए सडक के किनारे खडी गाड़ी आंखों में खटकती है और उसके वह पहिये सीज कर दे रही है वहीं घंटाघर से राजपुर रोड तक सड़क पर ही वाहनों की स्मार्ट पार्किंग का खेल आखिरकार कब तक चलेगा यह आवाम की समझ में नहीं आ रहा है? गजब बात है कि सडक के एक ओर तो पार्किंग को वैध करार दिया हुआ है वहीं अस्पताल के एक कोने में अपने मरीज को दिखाने गये व्यक्ति के कार के पहिये ट्रैफिक पुलिस ने जिस तरह से सीज किये उससे राजधानी की जनता अब सीएम साहब से इंसाफ मांग रही है कि आखिरकार कारो के पहिये जाम करने का क्या औचित्य है और अगर किसी का मरीज ज्यादा बीमार हो गया तो वह अपने मरीज को किस पर लादकर अस्पताल ले जायेगा यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर एक सफल मुख्यमंत्री का तमका ले चुके हैं लेकिन यातायात पुलिस का खाली सडक के किनारे खडी गाडियों के पहिये सीज करना सरकार की किरकिरी कराने जैसा ही दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY