बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह

0
141

देहरादून(संवाददाता)। बार एसोसिएशन के 11 पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है और सुबह से ही सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाते रहे और मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया और देर शाम परिणाम घोषित किये जायेंगें।
यहां कचहरी स्थित बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव सहित 11 पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से प्रारंभ होने के बाद अधिवक्ता मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया और प्रत्याशी मतदाताओं से अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दिखाई दिये। इस दौरान अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल, आलोक घिल्डियाल एवं रंजन सोलंकी मैदान में है जबकि उपाध्यक्ष पद पर अल्पना जदली, भानु प्रसाद सिसोदिया, हसन मंजूरी, पारितोष बडोनी, राजीव अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, विनोद कुमार, विनोद कुमार सागर एवं युद्धवीर सिंह मैदान में है। सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा, काली प्रसाद भटट, मंजीत सिंह रौथाण, प्रकाश टी पाल एवं रविन्द्र कुमार मैदान में है।
वहीं संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, बद्री प्रसाद उनियाल, कपिल अरोडा, आर एस भारती, राकेश कुमार एवं संदीप कुमार चुनावी मैदान में है। आडिटर पद पर ललित भंडारी, प्रतिभा जायसवाल, राजेश चौरासिया एवं शेर सिंह चुनावी मैदान में है। वहीं दूसरी ओर लाइब्रेरियन पद के लिए प्रमिला रावत व सुभाष परमार के बीच सीधा मुकाबला है। टेन प्लस कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पंकज भंडारी, राहुुल अमोली, राम सूरत ठाकुर और सुनीता रानी मैदान में है। सेवन प्लस सदस्यों में अनुज शर्मा, दीपक कुमार त्यागी मैदान में है। पाइव प्लस सदस्य पद के लिए अनिल कुमार, अरूण खन्ना, मधु नेगी, संदीप कुमार, शबीह आलम खान चुनावी मैदान में है। थ्री प्लस सदस्य में अजय कुमार, अविश्कर सिंह रावत, सतपाल एवं सुभाष बहुगुणा चुनावी मैदान में है। वहीं थ्री प्लस महिला सदस्य में हजरा बानो और निशा रावत आमने सामने है। इस अवसर पर अधिवक्ता मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और देर शाम को परिणाम घोषित किये जायेंगें।

LEAVE A REPLY