शहर में निकली झण्डे साहब की परिक्रमा

0
155

देहरादून(संवाददाता)। ऐतिहासिक झंडे मेले के अंतर्गत महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में नगर परिक्रमा निकाली गई जिसमें सैकडों संगतों ने हिस्सा लिया। नगर परिक्रमा का जगह-जगह भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा के बीच भी स्वागत किया गया और कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का भी पालन किया गया।
यहां आज संगतें नगर परिक्रमा के लिए झंडा साहिब में इकठठा हुए और श्री गुरू राम राय की जयकारे और जो बोले सोनिहाल जय ससरियाकाल के नारे लगाते हुए नगर परिक्रमा की शुरूआत महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा झंडेजी से आरंभ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बिन्दाल पहुंची और यहां से तिलक रोड, चकराता रोड टैगोरविला, घंटाघर, पल्टन बाजार, धामावाला, रीठा मंडी, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल के बाद श्री महंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेक कर वापस लौटी। इस अवसर पर नगर परिक्रमा के चलते हुए पुलिस ने रूट को डायवर्ट किया हुआ था, जिससे संगतों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो पाये। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर इंतजाम किया गया। इस अवसर पर नगर परिक्रमा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ शामिल रही।

LEAVE A REPLY