राज्य महिला आयोग ने किया महिलाओं को सम्मानित

0
163

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यहां चकराता रोड स्थित उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित किये गये इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी विधायक , कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, विशिष्ट अतिथि सविता कपूर विधायक कैंट विधानसभा, मधु चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता सहित अतिथियों ने रिसोर्स पर्सन्स, वक्ताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर तत्पश्चात आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पदमश्री माधुरी बडथ्वाल, डा. हिरेशा वर्मा, हेमलता बहन, रजिया बेग, नलिनी गुसांई, डा. कंचन नेगी, अनामिका बिष्ट प्रमुख रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) की ओर से महिलाओं के विरूद्ध बढ़ रहे साईबर क्राईम को रोकने, नेहा कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकार और मधु थपलियाल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर द्वारा लैंगिक समानता, अंजनी रावत, जीएम, डीआईसी, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित लघु उद्योग एवं डॉक्टर वन्दना राजपूत द्वारा किशोरियों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सम्भव मंच परिवार, देहरादून की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य किशोरियों की कम उम्र में शादी न किया जाना , महिलाओं की शिक्षा , महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी इत्यादि रहा। कार्यक्रम में लगभग 25० प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियों ने महिला शक्ति को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दौरान हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चल रही राज्य- केन्द्र स्तरीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, आगनवाड़ी कार्यकर्ती , आंगनवाड़ी सहायिकाए, एएनएम, आशा कार्यकर्ती , स्कूल की छात्राएं एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के विधिअधिकारी दयाराम सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY