भयमुक्त समाज बनायेंगे पुष्कर

0
178

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी को मात्र छह माह का ही समय सत्ता चलाने के लिए मिला था जिसके चलते उन्होंने भू-माफियाओं-अपराधियों पर नकेल लगाने का आदेश पुलिस मुखिया को दिया था लेकिन इसके बावजूद भी माफियाओं व अपराधियों पर पुलिस शिंकजा कसने में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सफल होती हुई दिखाई नहीं दी जिसके चलते भू-माफियाओं व अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद दिखाई दिये और राजधानी में जिस तरह से भू-माफियाओं ने एक आशियाने को बुलडोजर से ढेर कर दिया उसने तो राज्यवासियों के मन में एक बडा डर पैदा कर दिया और सवाल उठे कि आखिरकार भू-माफियाओं के हौसले कैसे इतने बुलंद हो गये कि वह मकान को नेस्तानबूत करने से भी पीछे नहीं हटे लेकिन अब पांच साल तक पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सत्ता है और उन्होंने पहले से ही माफियाराज और अपराधियों के खिलाफ अपना संकल्प दोहराया था लेकिन अब यह साफ झलक रहा है कि माफियाओं और अपराधियों पर पुष्कर सिंह धामी का ब्रहमास्त्र जब चलेगा तो ऐसे माफियाओं को यह आभास होगा कि अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड में भी उनका ठिकाना नहीं बचेगा। धामी अब नये उत्तराखण्ड की नींव रखने के लिए अपना सारा फोकस रखेंगे जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने का जो जिम्मा पुष्कर सिंह धामी को सौंपा है उसे वह शुरूआती दौर से ही पूरा करने में जुट जायें।
उत्तराखण्ड के कुछ जिलों में भू-माफियाओं व खनन माफियाओं का सिंडिकेट हमेशा से ही सरकार को चुनौती देता आ रहा है और यह सिंडिकेट हमेशा इतना पॉवरफुल रहा कि किसी भी सरकार ने ऐसे सिंडिकेटों को नेस्तानबूत करने की दिशा में कोई कदम आगे नहीं बढाया लेकिन छह माह पूर्व जब पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभाली थी तो उन्होंने माफियाओं व अपराधियों पर बडी नकेल लगाने का जिम्मा राज्य के डीजीपी अशोक कुमार को सौंपा था। पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से माफियाओं व अपरधियों पर शिंकजा कसने का सपना देखा था वह सपना छह माह में वह पूरा नहीं कर पाये क्योंकि उनके पास समय का अभाव था लेकिन राज्यवासियों के मन में पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक आशा की किरण बंध गई थी कि वह जब दुबारा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह अपराधियों व माफियातंत्र के सिंडिकेट को भेदने के लिए बडी रणनीति के तहत काम करेंगे। अब पुष्कर सिंह धामी को पांच साल की सत्ता मिली है तो राज्यवासियों के दिलों में एक आशा की किरण जाग चुकी है कि जो माफियातंत्र उन्हें आतंक के साये में जीने के लिए मजबूर करता था उस माफियातंत्र को पुष्कर सिंह धामी चूर-चूर कर देंगे।

LEAVE A REPLY