कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कल उत्तराखंड के दौरे पर, विधायकों व प्रत्याशियों की लेंगें बैठक

0
201

देहरादून(नगर संवाददाता)। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव उत्तराखंड कल पहुंचेंगें और विधानसभा वार विधायक एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी। बैठक में हार पर मंथन होने की भी संभावना है।
यहां मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि विधानसभा वार बैठक तीन बजे से शुरू होगी और सबसे पहले चंपावत, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के विधायक व प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी। उन्होंने बताया कि चार बजे नैनीताल अल्मोड़ा के प्रत्याशियों व विधायकों के साथ बैठक करेंगें और पांच बजे ऊधम सिंह नगर के विधायक व प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि छह बजे चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी के प्रत्याशियों का विधायकों के साथ बैठक करेंगें और सात बजे टीवी वर्क उत्तरकाशी के प्रत्याशियों व विधायकों के साथ बैठक करेंगें और 22 मार्च को हरिद्वार व देहरादून जनपद के विधायकों व प्रत्याशियों के साथ बैठक कर हार के कारणों का फीडबैक लेकर मंथन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की समीक्षा बैठक 21 को प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और अविनाश पांडेय नेताओं संग मंथन मंथन करेंगें। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च को देहरादून में आहूत की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव की स्थिति के आकलन और सांगठनिक पहलुओं का जायजा लेने के लिए नियुक्त अविनाश पांडेय बैठक लेंगे। यह नेता विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित तमाम पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के सभी विजयी विधायक, सभी प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को गतिशील और संगठन की दृष्टि से मजबूत करने पर भी बैठक में विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY