नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह कल

0
220

भाजपा विधानमंडल की बैठक में खुलेगा
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री का नाम
देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि उत्तराखण्ड में नवनिर्वाचित विधायकों का कल 21 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम दून स्थित विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगें। उन्होंने कहा कि वहीं कल ही बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि कल शाम चार बजे बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी और केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक होगी और बैठक में ही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का नाम खुलेगा और अभी दिल्ली में उत्तराखण्ड बीजेपी के नेता माथापच्ची कर रहे है। वहीं कल 11वें दिन उत्तराखंड 12वां मुख्यमंत्री मिल जायेगा।

LEAVE A REPLY