स्कूल बस पेड से टकराई एक बालिका की दर्दनाक मौत

0
128

विकासनगर ( मनोज सैनी )। तहसील विकासनगर के अम्बाडी गांव में पडऩे वाले जंगलात बैरियर के पास आज सुबह बच्चों से भरी लक्ष्य स्कूल की बस एक पेड़ से टकरा गयी। पेड़ से टकरायी बस सामने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूल की एक बालिका की मौत होने के साथ ही एक बालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
देहरादून के विकासनगर में सोमवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब बड़वाला स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल जाते समय सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। स्कूल बस के पेड़ से टकराने की वजह से उसमें आगे की ओर बैठी एक बालिका, एक बालक व बस ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा 7 से 8 बच्चों के घायल होने के साथ ही मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित करने के साथ ही गम्भीर घायल बालक को देहरादून के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है, साथ ही एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। साथ ही घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मौके पर पहँचे अधिकारियों में तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रांगड़, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र दत्त उनियाल सहित पुलिस व शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY