देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी को लेकर गढवाल से लेकर कुमांऊ के मन्दिरों में माथा टेक रहे हैं और उनको पूर्ण विश्वास है कि देवी-देवताओं व भगवान का उन्हें आशीर्वाद जीत के रूप में जरूर मिलेगा। हरिद्वार जाते समय मुख्यमंत्री ने अपने काफिले को डोईवाला के मणिमाई मन्दिर पर रोक लिया जहां उन्होंने मां काली की पूजा अर्चना की और विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की जहां दुआ मांगी वहीं राज्य में एक बार फिर भाजपा की सत्ता वापसी के लिए उन्होंने मां काली के दर पे माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए भी उन्होंने मां काली की पूजा अर्चना की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार जाते वक्त मणिमाई मंदिर लच्छीवाला मे उत्तराखंड व देश के विभिन्न हिस्सों से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए मां काली मां, जगदंबा की पूजा अर्चना की गई। मणि माई मंदिर के पुजारी संजीव कुमार, अग्रवाल धर्मशाला डोईवाला शिव मंदिर के पुजारी प. रमेश डडरियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों प्रदेश की आर्थिक खुशहाली, प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए मां काली से मंगल कामना का आशीर्वाद की प्रार्थना भी की गई। इस दौरान पूर्व सभासद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी आदि भी उपस्थित थे।
धामी ने शिवरात्रि महापर्व पर राज्यवासियों की मंगलकामना को दी शुभकामनायें
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख, समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहां की फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी पर पडऩे वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। जिसे बड़े ही हर्षोल्लास व भक्ति के साथ मनाया जाता है। देश में त्योहारों को मनाने की अनोखी परंपरा है। शिवरात्रि का पर्व अपना विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि का यह पर्व आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से मनाया जाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्सव, त्योहार व व्रत उपवास से हमें शक्ति मिलती है। भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना दी। वहीं दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने बीएचईएल के सिद्ध पीठ सुरेश्वरी देवी मन्दिर में मां की उपासना एवं शिव का अभिषेक किया और वहां भी उन्होंने भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। पुष्कर सिंह धामी चुनाव के बाद से ही पार्टी की जीत की कामना को लेकर मन्दिरों में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए अपने कदम आगे बढाये हुये हैं।
