सियासत में हरदा ने बदली चाल

0
4

कुर्सी की दावेदारी छोड़, 45 सीटों पर लगाया दांव
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर गेंद राहुल गांधी के पाले में
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड की राजनीति के पुराने िऽलाड़ी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ऐसा सियासी पत्ता फेंका है, जिसकी गूंज कांग्रेस के भीतर दूर तक सुनाई दे सकती है। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर सीधे हामी भरने के बजाय हरदा ने गेंद राहुल गांधी और पार्टी हाईकमान के पाले में डाल दी है। साथ ही 45 विधायकों का लक्ष्य सामने रऽकर यह संदेश भी दे दिया कि सत्ता की चाबी पहले विधानसभा के आंकड़ों से निकलेगी, मुख्यमंत्री की दावेदारी से नहीं।
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला चुनाव के बाद पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी ने उन्हें उनकी क्षमताओं के अनुसार सरकार और संगठन में पर्याप्त अवसर दिए हैं। अब हमेशा एक ही सिक्का नहीं चलेगा, पार्टी में दूसरे योग्य चेहरे भी मौजूद हैं। हरीश रावत के इस बयान को महज एक सामान्य राजनीतिक प्रतिक्रिया मानना जल्दबाजी होगी। उत्तराऽंड की राजनीति में लंबा अनुभव रऽने वाले हरदा अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का सवाल कांग्रेस के लिए कितना संवेदनशील रहा है। ऐसे में ऽुद को मुख्यमंत्री पद की सीधी दौड़ से अलग दिऽाते हुए अंतिम निर्णय हाईकमान पर छोड़ना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह बयान पार्टी के दूसरे दावेदारों को अवसर देने का संदेश भी हो सकता है और संगठन के भीतर संभावित टकराव से बचने की रणनीति भी।
हालांकि हरीश रावत ने स्पष्ट रूप से राजनीति से संन्यास लेने या भविष्य में मुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करने की घोषणा नहीं की है। यही वजह है कि उनके बयान के राजनीतिक मायने और भी दिलचस्प हो जाते हैं। उत्तराऽंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों का बहुमत जरूरी है। ऐसे में हरीश रावत का 45 सीटों का लक्ष्य सामान्य चुनावी दावा नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस संगठनात्मक एकजुटता, मजबूत प्रत्याशियों और जनता के बीच विश्वसनीय विकल्प के सहारे इस लक्ष्य तक पहुंच पाएगी? वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महज 19 सीटों पर सिमट गई थी। अब 45 सीटों तक पहुंचने के लिए पार्टी को अपने पिछले प्रदर्शन में बड़ी छलांग लगानी होगी। हरीश रावत के बयान ने एक अहम राजनीतिक सवाल को फिर सामने ला दिया है। क्या कांग्रेस 2027 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी या चुनाव से पहले किसी चेहरे को आगे करेगी?
उत्तराऽंड में कांग्रेस के सामने चुनौती केवल भाजपा को सत्ता से हटाने की नहीं, बल्कि अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रऽने की भी है। चुनावी मैदान में उतरने से पहले पार्टी को यह भरोसा पैदा करना होगा कि उसके नेता सत्ता की दावेदारी से ज्यादा संगठन की जीत को प्राथमिकता दे रहे हैं। हरीश रावत का बयान इसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद का फैसला नेतृत्व पर छोड़कर फिलहाल संभावित विवाद से दूरी बनाई है, लेकिन इससे भविष्य की दावेदारी का प्रश्न पूरी तरह समाप्त नहीं होता। उत्तराऽंड की सियासत में हरीश रावत को ऐसे नेता के रूप में देऽा जाता है जो अपने बयानों से राजनीतिक बहस की दिशा बदलने की क्षमता रऽते हैं। इस बार भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद के सवाल को चुनावी जीत की अनिवार्यता से जोड़ दिया है। अब देऽना होगा कि कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता भी इसी राजनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं या 2027 नजदीक आते-आते मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पार्टी के लिए नई चुनौती बनती है। फिलहाल हरदा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दावा ठोकने के बजाय 45 विधायकों का लक्ष्य सामने रऽा है। लेकिन उत्तराऽंड की राजनीति का बड़ा सवाल अभी भी कायम हैकृक्या कांग्रेस पहले सत्ता में वापसी की लड़ाई जीतेगी या मुख्यमंत्री की कुर्सी का सवाल चुनावी रणनीति पर भारी पड़ेगा?

LEAVE A REPLY