धामी के एक क्लिक से लाखों परिवार गदगद
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। सरकार के मुखिया ने पेंशन धारकों को हमेशा सहारा देने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं और उन्होंने साफ संदेश दिया हुआ है कि किसी भी पेंशन धारक को दफ्तरों में चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। पेंशन धारकों को घर बैठे पेंशन मिले इसके लिए मुख्यमंत्री ने हमेशा एक बडी पहल के तहत लाखों पेंशन धारकों के खातों में एक क्लिक से उन्हें सौगात देने का जो दौर शुरू किया हुआ है उससे पेंशन धारकों के मन में एक आशा की किरण है कि पुष्कर राज में उन्हें पेंशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। मुख्यमंत्री ने हमेशा पेंशन धारकों के साथ किया वायदा निभाया और आज एक बार फिर उन्होंने पेंशन के पात्रों को समय पर उनके खातों में उनकी पेंशन डालकर उनके चेहरों पर एक नई मुस्कान लाकर यह संदेश दे दिया है कि सरकार बुजुर्गों के साथ हमेशा खडे़ हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पांच साल के कार्यकाल में आवाम से जो भी वायदे किये उसे वह पूरा कर रहे हैं और उनका सबसे बड़ा मिशन बुजुर्गों को घर बैठे ही सरकारी सुविधा का लाभ पहुंचाना है जिस पर वह पांच साल से खरा उतरते आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस एक क्लिक के साथ प्रदेश के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के बैंक खातों में 147 करोड़ 05 लाख 51 हजार रुपये की पेंशन धनराशि सीधे पहुंचाई गई। अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई है। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 तथा भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीकी या आधार संबंधी दिक्कत के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। जिन पात्र लोगों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को समय पर आर्थिक सहारा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि पेंशन योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे।
अगस्त माह में कुल पेंशन लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के अंतर्गत तथा 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर की योजनाओं के तहत आच्छादित हैं। जारी धनराशि में करीब 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश और 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पेंशन योजनाओं में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।