केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था परखने को मॉक ड्रिल

0
92

रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। चारधाम यात्रा को पूर्णतः सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की अपेक्षाओं व पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशन में आज केदारनाथ मन्दिर परिसर में एटीएस (एन्टी टेररिस्ट स्क्वॉड), जनपद पुलिस और एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) द्वारा केदारनाथ मन्दिर परिसर में मॉक ड्रिल की गयी।
मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि अपने कुत्सित मंशा लिए एक व्यक्ति जो कि केदारनाथ में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों में मजदूरों के साथ रह रहा था। इसके द्वारा मन्दिर व आस-पास के क्षेत्र में नुकसान पहुंचाये जाने की मंशा थी। जिसके मंसूबों को मन्दिर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आतंकवादी निरोधक दस्ते द्वारा सतर्क दृष्टि व त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसे जिन्दा दबोचकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। स्थानीय पुलिस व एलआईयू द्वारा उससे कड़ी पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की गयी है। हालांकि यह सम्पूर्ण घटनाक्रम एक मॉक ड्रिल यानि अभ्यास का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना था।
बताते चलें कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), जिला पुलिस, एलआईयू, फायर सर्विस संचार, कार्मिकों की तैनाती हो गयी है। आईटीबीपी की एक टुकड़ी मन्दिर के कपाट बन्द होने के बाद से निरन्तर तैनात रही है। एसपी रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस सुरक्षित, सुगम, सरल केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तत्पर है।

LEAVE A REPLY