राजधानी में अब एक ही शोर आवाम का रक्षक है डोबाल

0
33

अपराधियों, माफियाओं ने अपराध करने से की तौबा
पब, क्लब और सड़कों पर डोबाल नहीं होने देंगे हुडदंग
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने राजधानी को अपराधियों, माफियाओं और हुडदंग करने वालों से आवाम को आजादी दिलाने के लिए पुलिस कप्तान के रूप में डोेबाल की तैनाती की है। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त विजन को धरातल पर उतारने के लिए जनपद के पुलिस कप्तान ने शुरूआती दौर मे ही पब, क्लब और सडकों पर हुडदंग कर पुलिस को चुनौती देने वालों को सबक सिखाने का जो चाबुक चलाया है उससे राजधानी में अब हर तरफ एक ही शोर मच रहा है कि आवाम का रक्षक है नया पुलिस कप्तान। राजधानी में चंद समय के भीतर ही पुलिस कप्तान ने अपराधियों और माफियाओं से लेकर हुडदंग करने वालों को खाकी का इकबाल दिखाया है उसे देखकर अपराध और हुडदंग करने वाले शैतानों ने अब ऐसा करने से तौबा कर ली है। राजधानी को अपराध और नशामुक्त करने का संकल्प लेकर पुलिस कप्तान ने यह संदेश दे दिया है कि वह राजधानी में रहने वाले हर इंसान के रक्षक हैं और अपराध के शैतानों से उन्हें वह हमेशा सुरक्षा कवच देते रहेंगे।
उत्तराखण्ड की कमान जब युवा मुख्यमंत्री ने संभाली थी तो उस समय राज्य के अन्दर अपराधियों और माफियाओं का बडा वर्चस्व देखने को मिला था और राज्य की जनता के मन में यही डर बना दिखा कि अपराधी, माफिया और भूमाफिया राज्य के अन्दर किस तरह से आवाम को अपना भय दिखाकर दौलत कमाने का शातिराना खेल, खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने सत्ता संभालते ही राज्य के अन्दर ऐलान कर दिया था कि अगर किसी ने भी अपराध या माफियागिरी करने का दुसाहस किया और आवाम के मन में डर पैदा करने की कोशिश की तो उसे इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेगा। मुख्यमंत्री के शासनकाल में चार साल से अपराधियों और माफियाओं की नाक में नकेल डालने का दौर चल रहा है तो वहीं गौकशी करने वाले शैतानों को भी इसका बडा खामियाजा भुगतना पड रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राजधानी में प्रमेंद्र डोबाल को जिले की कमान सौंपी है और उन्हें दून को अपराधमुक्त करने का बडा टास्क भी दिया है तो वहीं उन्हें यह भी संदेश दिया है कि राजधानी के अन्दर नशा माफियाओं को पनपने न दिया जाये। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त विजन को धरातल पर उतारने के लिए जनपद के पुलिस कप्तान ने बडे संकल्प के साथ अपनी पारी शुरू की है। पुलिस कप्तान ने अपराधियों और माफियाओं को पहले दिन ही अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर उन्होंने राज्य के अन्दर अपराध या माफियागिरी करने का दुसाहस किया तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जायेगा। पुलिस कप्तान ने जनपद में हुये चंद अपराधों में शामिल अपराधियों को जब खाकी का इकबाल दिखाया तो वह पुलिस के सामने अपने जीवन की भीख मांगने लगे कि वह जीवन में कभी भी अपराध नहीं करेंगे। अपराधियों, माफियाओं और भूमाफियाओं की कुंडली खंगालकर पुलिस कप्तान ने बडा एक्शन लेना शुरू किया है उससे अपराधियों और माफियाओं ने अपराध और माफियागिरी करने से तौबा करनी शुरू कर दी है। कल प्रधानमंत्री के दून आगमन पर सत्तर हजार की भीड़ को सलीके से रखने का हुनर पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने दिखाया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इतनी संख्या में भीड़ उमडने के बावजूद कहीं भी जाम नहीं लगा और न ही सडक पर कोई ऐसा शोर सुनने को मिला जिससे कि पुलिस पर कोई उंगली उठा सके।
राजधानी में अब हर तरफ एक ही शोर सुनता हुआ दिखाई दे रहा है कि राजधनी का नया पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल आवाम का रक्षक है और राजधानी को सुरक्षित रखने का उन्हांेने जो रोड-मैप बनाया है उसके चलते अपराधियों और माफियाओं ने अपराध करने से अपने पैर पीछे खींच लिये हैं। वहीं शहर के अन्दर पब, क्लब और सड़कों पर हुडदंग करने का कोई शोर सुनने को नहीं मिल रहा है क्योंकि पुलिस कप्तान ने शुरूआती दौर में ही इन सब पर इतनी बडी नकेल लगा दी थी कि अब सडक पर चलने वाले आवाम को यह भय नहीं रहता कि कोई रईसजादा उन्हें अपना निशाना बना पायेगा। शहर के पब और क्लब भी समझ चुके हैं कि पुलिस कप्तान होते हुए अब उनका वो इकबाल नहीं रहेगा जो वह हमेशा पुलिस को दिखाया करते थे।

LEAVE A REPLY