धामी के ब्रह्मास्त्र हैं डोबाल

0
93

प्रमेंद्र के सामने नतमस्तक होते अपराधी
पुष्कर के शूरवीर ने दबोचे ब्रिगेडियर का हत्यारे
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो टीम बनाई है, उसमे एक से एक नगीने मौजूद है और बदमाशों के मन में खौफ कैसे पैदा करना है, यह इन नगीनों को भलीभांति आता है। कुछ दिन पूर्व उत्तराखण्ड की राजधानी दून में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक भूतपूर्व ब्रिगेडियर की गोलीकांड में हत्या हो गई थी। इस गोली कांड की सूचना जब टीम पुष्कर के शूरवीर राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल को मिली तो उन्होंने खुद मौके पर पंहुचकर घटना का जायजा लिया और यह प्रण लिया कि वह ब्रिगेडियर के हत्यारों को पाताल से भी खोज निकालकर उन्हें उनके इस कृत्य की सजा दिलाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रह्मास्त्र के रूप में उभर कर आए राजधानी के पुलिस कप्तान ने अपने प्रण को पूरा करने के लिए दिन रात एक किया हुआ था। पुलिस कप्तान डोभाल ने अपने सबसे कुशल लोगों को मैदान में उतारा और गोलीकांड में शामिल लोगों में से अधिकांश को वारदात की शाम को ही दबोच लिया गया था। वहीं इस गोलीकांड का प्रमुख दो आरोपियों मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी की तलाश में टीमों को रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राजधानी के कप्तान की पुलिस कल रात्रि जब सघन चैंकिग कर रही थी तो उसे सूचना मिली कि बदमाश जोहड़ी गांव, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था, उसके आसपास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उनकी तलाश शुरू की और बदमाशों को ताड़ लिया। यह देख बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने बदमाशों को गुनियाल गांव के जंगल में घेर लिया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने जब गोलियां चलाई तो एक बदमाश के पैर में जाकर गोली और वह घायल अवस्था में गिर गया जिसे कि पुलिस ने अस्पताल पंहुचाया।

गिड़गिड़ानें लगा बदमाश, ‘गलती हो गई’
पूर्व ब्रिगेडियर की मौत को अंजाम देने वाले बदमाशों को पाताल से भी खोजकर लाने का प्रण लेने वाले पुलिस कप्तान प्रमेेन्द्र डोभाल की टीम ने जब जंगलों में बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके जवाब में जब पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद बदमाश गुहार लगाते हुए गिड़गिड़ानें लगा कि ‘माफ कर दो साहब, गलती हो गई’। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कप्तान की पुलिस ने मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी (22) मुजफ्फरनगर निवासी और शांतनु त्यागी (21) सहारनपुर निवासी को दबोचा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

कप्तान का सीधा संदेशः बदमाशों को नहीं बख्शेंगे
पूर्व ब्रिगेडियर हत्याकांड के आरोपियों को दबोचते हुए राजधानी के पुलिस कप्तान ने सीधा संदेश दे दिया है कि बदमाश चाहे कितना भी खुद को दुर्दांत क्यों न समझे, वह बख्शा नहीं जाएगा। कप्तान का कहना है कि उनके रहते हुए राजधानी में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा और यदि कोई ऐसा करने की कोशिश भी करेगा तो उसे उसके अंजाम तक पंहुचा दिया जाएगा और जिस प्रकार से गोलीकांड के आरोपी कप्तान के आगे नतमस्तक हुए हैं, वह यह बताता है कि डोभाल जो बोल तो हैं, वो वह करके दिखाते हैं।

LEAVE A REPLY