धामी के प्रहार से बिलों में घुसे अपराधी
सीएम के ऑपरेशन प्रहार में डोबाल ने अपराधियों को दिखाया इकबाल
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री चार साल से देश के प्रधानमंत्री के बताये गुरूमंत्र पर सरकार चला रहे हैं और उन्होंने जिस विजन के साथ सरकार चलाने का जज्बा दिखा रखा है उससे भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों की शामत आ रखी है। मुख्यमंत्री ने हर मोर्चे पर फतह करके यह संदेश दे रखा है कि उनके कार्यकाल में राज्यवासियों को हमेशा उनका अपना राज्य गुलजार नजर आयेगा। उत्तराखण्ड के अन्दर चार साल से अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री ने जंग छेड रखी है और अब उन्होंने राज्य के अन्दर ऑपरेशन प्रहार का आगाज किया तो चौबीस घंटे के भीतर ही अपराध की दुनिया के शैतान बिलों में घुस गये और राजधानी के पुलिस कप्तान ने शहर के राजपुर रोड़ में हुई गोलीबारी को अंजाम देने वाले तीन और हमलावरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जिससे अपराधियों को इस बात का इल्म हो गया है कि अगर वह राजधानी के अन्दर अपराध करने में सफल भी हो गये तो पुलिस कप्तान उन्हें पाताल से भी खोज निकालेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के डीएम और पुलिस कप्तानों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है और उन्हें दो टूक संदेश दे दिया है कि यात्रा शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थायें चाक-चौबंद कर ली जायें जिससे कि यात्रा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पडे़। मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का शानदार आगाज कराकर अपने नाम एक और बडा खिताब कर लिया है कि उत्तराखण्ड में बारह माह चारधाम यात्रा गुलजार रहती है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत और यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिये हैं कि वे लगातार चारधाम यात्रा मार्गों पर अपने विभागों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को देंखे और विभागों के उच्चाधिकारियों को भी मौके पर भेजें। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में सभी अधिकारी चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान का पूरा सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दे रखी है कि यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रियों को जिन स्थानों पर ठहराने की व्यवस्थाएं की जानी है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उन स्थानों पर सभी मूलभूत सुविधाएं पेयजल, विद्युत, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्कतानुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए और श्रद्धालुओं को इन मार्गों के बारे में जानकारी भी दी जाए। परिवहन महकमे को मुख्यमंत्री ने आदेशित कर दिया है कि वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए। बिना फिटनेस के कोई वाहन यात्रा मार्ग पर चल रहे हैं तो, इसके लिए सबंधित परिवहन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा पर भेजा जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने स्वच्छता और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाते हुए आवाम के दिलों को जीत रखा है और यही कारण है कि आम जनमानस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही समूची सरकार मान रखा है। मुख्यमंत्री चार साल से कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्य को निभाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने 48 घंटे पहले जब अपराधियों पर हुंकार लगाते हुए उनके खिलाफ राज्यभर में ऑपरेशन प्रहार शुरू किया तो नम्बर वन पायदान पर राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल दिखाई दिये। उन्होंने जहां राजपुर गोलीकांड के तीन गुनाहगारों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया वहीं ऋषिकेश पुलिस ने उडीसा की कटक जेल तोडकर फरार हुये इनामी राजा साहनी को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री के ऑपरेशन प्रहार से कांपे अपराधी बिलों में जा दुबके हैं।
