उत्तराखण्ड के योगी का संसार में रूतबा

0
116

बाबा की सीधी चेतावनीः महिला से छेडखानी की तो यमराज से होगा सामना
योगी उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तराखण्डवासियों के दिलों में कर रहे राज
मोदी भी योगी के विजन के खूब हैं कायल
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के पौडी जनपद में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश की कमान सम्भाली थी तो किसी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि योगी आदित्यनाथ बिगडैल विशाल उत्तर प्रदेश को पटरी पर लाकर ऐसा चमत्कार करेंगे कि वहां की करोडो जनता यह कहने के लिए आगे आ जायेगी कि योगी आदित्यनाथ के रूप में उन्हें एक युग पुरूष मिला है और इस युग पुरूष ने जब अपराधियों और माफियाओं पर दहाड लगाई तो उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अवैध खनन, जमीन व अपराध माफियाओं को अपना काल नजर आने लगा। योगी आदित्यनाथ ने जबसे मुख्यमंत्री की दूसरी बार कुर्सी संभाली तबसे कुख्यात माफियाओं का अंत शुरू हो गया और जो माफिया पूर्व सरकारों मंे अपने आपको बाहुबली और पॉवरफुल समझते थे वह आज योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल मंे ऐसा लगता है कि पाताल मंे जाकर छुप गये हैं। उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में नशे की तस्करी करने वाले नशा माफियाओं ने तो अब नशा बेचने से ही तौबा कर ली है क्योंकि उन्हें इस बात का इल्म हो चुका है कि अगर वह नशा बेचते हुए पकडे गये तो योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर उनके घरों को नेस्तनाबूत कर देगा। उत्तर प्रदेश का आवाम बाबा योगी आदित्यनाथ के दूसरे मुख्यमंत्री कार्यकाल को देखकर खूब उत्साहित है। योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य में अब एक नई दहाड़ लगाई है कि अगर किसी भी अपराधी ने महिला के साथ छेडखानी या अपराध करने का दुसाहस किया तो अगले मोड पर उसका सामना सीधा यमराज से होगा। मुख्यमंत्री के इस अल्टीमेटम ने बडे-बडे अपराधियों के मन में एक खौफ पैदा कर दिया है कि अगर योगी के राज में उन्होंने तिनकाभर भी अपराध किया तो उनका सामना यमराज होना तय है। देश के प्रधानमंत्री भी अकसर मंच से ऐलान करते आ रहे हैं कि जो उत्तर प्रदेश अपराधियों का गढ़ हुआ करता था आज वहां सीएम योगी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अपराधमुक्त हो गया है। उत्तराखण्डवासी भी योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ और धाकड़ सत्ता चलाने की शैली के इतने कायल हो चुके हैं कि वह यह कहने से भी नहीं चूक रहे कि उन्हें भी मुख्यमंत्री के रूप में दबंग मुख्यमंत्री मिला है जो आवाम के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए आगे आ रखे हैं।
देश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड दोनो ऐसे राज्य देखने को मिले जहां भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की और दोनो राज्यों मंे मुख्यमंत्री की ताजपोशी कुछ दिन आगे पीछे हुई थी। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य की कमान बाबा योगी आदित्यनाथ ने संभाली थी और उन्होंने मंच से ही यलगार लगाई थी कि अब उनके उत्तर प्रदेश में कोई अपराधी सिर नहीं उठा पायेगा और अगर किसी ने अपराध करने का दुसाहस किया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पडेगा। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खनन, जमीन व अपराध माफियाओं को खुली चुनौती दी थी कि अगर उन्हांेने राज्य की किसी निर्दोष जनता को आतंकित करने का दुसाहस किया तो उसे उसके अंजाम तक पहुंचा दिया जायेगा। योगी आदित्यनाथ देश के अन्दर पहले ऐसे मुख्यमंत्री देखने को मिल रहे हैं जिन्होंने जनता से जो वायदा किया उसे वह धरातल पर सच साबित करते हुए नजर आये। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में आज अमन-चैन तो कायम है ही साथ में अपराधियों के मन मंे योगी आदित्यनाथ का इतना खौफ पैदा हो गया है कि वह अपराध करने से तो तौबा कर ही चुके हैं साथ ही वह अपने आपको जेल में सुरक्षित रखने के लिए अपनी जमानतें तुडवाकर जेल जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में एक भी भू-माफिया के अन्दर इतना हौसला नहीं है कि वह किसी गरीब या असहाय व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का दुसाहस कर सके। योगी आदित्यनाथ खुद जिलों में जाकर बडा दरबार लगाते है और सबके पास खुद पहुंचकर उनसे यह पूछते हैं कि उन्हें किसी बात की कोई पीडा तो नहीं है और किसी व्यक्ति को अगर कोई आतंकित कर रहा होता है तो वहीं से ही अफसरों को आदेशित किया जाता है कि आंतक करने वाले चेहरे को क्या सबक सिखाया जाना है। योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तराखण्ड में भी आवाम के दिलों में राज कर रहे हैं और जब वह उत्तराखण्ड मंे हुये विधानसभा चुनाव में कुछ उन प्रत्याशियों का प्रचार करने आये थे जिनकी जीतने की सम्भावना मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन योगी आदित्यनाथ के आक्रामक भाषणों और उनके वायदों से आवाम इतना कायल हुआ था कि जिन उम्मीदवारों की जीत असम्भव नजर आ रही थी वह काफी अंतर से जीत हासिल कर गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होते हुए उत्तर प्रदेश में निर्माण कार्यो में लगे ठेकेदार और एजेंसियां भ्रष्टाचार का तिनकाभर भी खेल खेलने का साहस नहीं कर पा रही हैं और वहां पारदर्शिता के साथ निर्माण होते हुए दिखाई दे रहे हैं। गजब की बात है कि उत्तर प्रदेश के अन्दर नशा बेचने वाले माफियाओं के मन में बाबा योगी और उनकी पुलिस का इतना डर देखने को मिल रहा है कि वह नशा बेचने से ही तौबा कर चुका है और उसे यह डर दिखाई दे चुका है कि अगर वह नशा बेचते हुए पकडा गया तो उसके घर पर बाबा का बुल्डोजर चलना तय है। उत्तराखण्ड में जन्में बाबा योगी आदित्यनाथ आज देश में ही नहीं बल्कि संसार में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं और उत्तराखण्डवासी भी शान से मान रहे हैं कि उनके राज्य का एक योगी सादगी जीवन जी कर किस तरह से पारदर्शिता के साथ सरकार चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY