उफ ये कब खुलेंगे रास्ते

0
209

उत्तरकाशी(संवाददाता)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नलूणा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हो रहा भूस्खलन से नासूर बन गया है। रविवार को पहाड़ी से लगातार पत्थरों की बरसात हुई, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, और गंगोत्री की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह से रुक गया। ये भूस्खलन हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद हुआ , जिसने उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में कई मार्गों को प्रभावित किया है। प्रशासन और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीमें मार्ग को साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन बारिश और भूस्खलन की वजह से मार्ग को खोलने में काफी परेशानीया आ रही है। प्रशाशन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इधर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के निर्देशों पर आपदा प्रबंधन के ड्रेन ऑपरेटर एवं मास्टर ट्रेनर ने ड्रोन के माध्यम से नलूणा में वीडियो एवं फोटोग्राफ तथा वहां पर संचालित हो रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक पैदल मार्ग आर्य ट्रस्ट के ऊपर से स्याबा पुल तक पुराना पैदल मार्ग कि०मी० 3.5 उपलब्ध है। उक्त स्थान पर पुलिस 7, होमगार्ड ०1, पीआरडी 3, बीटीएल टेलीकॉम 9, यूपीसीएल 3०, बीआरओ 1० कार्मिक तैनात है। बीआरओ की लोडर 1,पोकलैंड 1,डंपर 1,कैंपर 1,मशीन सड़क मार्ग को खोलने के लिए तैनात है।

LEAVE A REPLY