मलबे से बंद सड़कें खोलने का ऑपरेशन

0
160

देहरादून(संवाददाता)। चमोली के थराली में बादल फटने के कारण सड़कों व रिहायशी इलाकों में आये मलबे को युद्ध स्तर पर हटाने के लिए मुख्यमंत्री ने कमान अपने हाथों में ले ली और दिल्ली में ही जहां विकास की नई गाथा लिखने के लिए गये हुये हैं वहीं से उन्होंने चमोली में बचाव व राहत कार्य का सफल ऑपरेशन चलाने के लिए एक रूम को ही ऑपरेशन रूम बनाकर वहां से बचाव व राहत कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए डेरा डाला हुआ है। मुख्यमंत्री की रडार पर सबसे पहले बंद सड़कें आई और इन बंद सड़कों पर आये मलबे को युद्ध स्तर पर हटाने का ऑपरेशन जिस जज्बे के साथ शुरू हो रखा है उससे एक इलाके की सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया गया जबकि कुछ और सड़कों पर आये बडे मलबे को हटाने में अभी सिस्टम को बडी जंग लडनी है और उसी के चलतेे मलबा हटाने का सिलसिला शुरू हो रखा है। मुख्यमंत्री ने मलबे से बंद सडकों को जल्द से जल्द खोलने के लिए अपनी रडार लगा रखी है और वह उन टीमों पर अपनी नजर लगाये हुये हैं जो बचाव व राहत कार्य के लिए जुटी हुई हैं। एक सड़क मार्ग टूटा तो एसडीआरएफ ने तेजी के साथ उस सड़क को ठीक कर वहां उसे आवागमन के लिए खोल दिया जिससे साफ नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री की पहली नजर थराली में मलबे से बंद हुई सडकों को खुलवाने में लगी हुई है।
देर रात जब चमोली के थराली में बादल फटने से काफी मलबा सडकों, घरों और दुकानों में जा घुसा तो उसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव व राहत कार्य में लगी सभी एजेंसियों को सबसे पहले मलबा हटाने के ऑपरेशन में झोंक दिया। सेना से लेकर सिस्टम के लोग घरों, दुकानों में आये मलबे को तेजी के साथ हटाने के ऑपरेशन में जुट गये तो वहीं मुख्यमंत्री ने मलबे से बंद हो गई सडकों को खुलवाने के लिए अपनी रडार पर लगाई और सडकों पर आये मलबों को जल्द से जल्द हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू करने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने जहां दिल्ली से बचाव व राहत कार्य का मोर्चा संभाल रखा है तो वहीं शासन-प्रशासन के अफसर भी इस बचाव व राहत कार्य के मिशन में खुद आगे डटे हुये हैं। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन भी आईटी पार्क में स्थित आपातकालीन परिचालन केन्द्र में मोर्चा संभाले हुये हैं और वह बचाव व राहत कार्य पर अपनी पैनी निगाह बनाये हुये हैं और किस तरह से बचाव व राहत कार्य को अंजाम तक पहुंचाना है इसके लिए वह अपनी टीमों को आदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ संदेश दिया है कि आपदा पीडितों के साथ खडी है और वहां बचाव व राहत कार्य में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी।

LEAVE A REPLY