48 घंटे में लिमचीगाड पुल बनाने का किया था वायदा
पुल निर्माण से आपदा प्रभावितों के आगे बढेंगे कदम
प्रमुख संवाददाता
देहरादून/उत्तरकाशी। धराली में आई बडी आपदा के दौरान वहां जन जीवन पर जो एक बडा संकट आकर खडा हुआ था उसके चलते मुख्यमंत्री ने धराली में 72 घंटे तक खुद मोर्चा संभाल कर रखा और उन्होंने वहां आपदा प्रभावितांे व आस्था के पथ पर आये श्रद्धालुओं को बचाने का जो बडा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया उससे देशभर में मुख्यमंत्री का राजनीतिक रूतबा बुलंदियों पर दिखाई दे रहा है। वहीं आपदा के दौरान आवाजाही की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लिमचीगाड पुल बह गया था इसकी वजह से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर इस पुल का निर्माण करने का वायदा किया था और उसी वायदे के तहत आज यह पुल बनकर तैयार हो गया। पुल निर्माण को लेकर धामी ने जो कहा वो कर दिखाया जिससे आपदा पीडितों को यह विश्वास हो चला है कि आने वाले समय में धराली में पुर्ननिर्माण का काम तेजी से चलाकर मुख्यमंत्री फिर धराली को बसाने के लिए युद्ध स्तर पर ऑपरेशन छेड देंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने कहा कि धराली में आई आपदा के दौरान आवाजाही की दृष्टि से लिमचीगाड पुल बह गया था और उसके चलते धराली में जाने का मार्ग अवरूद्व होने के कारण एक बडा संकट आकर खडा हो गया था। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन और आपदा में बचाव मे लगी टीमों को उन्होंने दो टूक संदेश दिया था कि 48 घंटे के अन्दर बेली ब्रिज युद्ध स्तर पर बनाया जाये जिससे कि आपदा प्रभावितों के सामने मौजूदा दौर में जो संकट आकर खडा हो रखा है उसे खत्म किया जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी ने बेली ब्रिज बनाने के लिए पुुलिस दलों, एसडीआरएफ, इंजीनियरों व अन्य बचाव दलों को पुल निर्माण में युद्ध स्तर पर झोंक दिया था और उसके चलते तेजी के साथ बेली ब्रिज बनाने का काम रात-दिन चलाया जा रहा था और आज आखिरकार इस बेली ब्रिज को बनवाकर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने आपदा पीडितों से किये गये वायदे को पूरा किया और इस पुल के बनने से अब आपदा पीडितों के सामने पिछले कुछ दिनों से संकट आ रखा था वह खत्म हो गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने रास्तों को बहाल करने पर अपना पूरा फोकस किया हुआ है और उन्होंने गंगोत्री हाईवे को शुरू करने के लिए लिमचीगाड़ पर बेली ब्रिज का काम तेजी के साथ शुरू कराने का सिलसिला शुरू कराया है और उस पर गढवाल कमिश्नर ने अपनी नजर रखी हुई है और वह भी मौके पर डटे हुये हैं तथा धराली में जन जीवन सामान्य करने को लेकर मुख्यमंत्री और उनकी टीम रात-दिन ऑपरेशन रेस्क्यू में जुटी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री ने सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी टीमों के मुखियाओं के साथ लम्बा मंथन किया और किस तरह से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाना उसके लिए भी मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया और कहा कि इस आपदा में हर प्रभावित के साथ सरकार खडी है और उत्तरकाशी आने वाले हर मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कर उस पर जन जीवन सामान्य किया जायेगा।

