भटवाड़ी/उत्तरकाशी(संवाददाता)। विकास खण्ड भटवाड़ी के धराली गांव में बीतें पांच अगस्त को द आई त्रासदी से जहां धराली में जनहानि व आर्थिक हानी हुई है वहीं इसी आपदा की चपेट में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे भटवाड़ी के क्यार्क गांव का एक परिवार जो नेशनल हाईवे से महज पचास मीटर की दूरी पर एक आवासीय भवन भूस्खलन से जमींदोज हो गया है । उक्त भवन में अवतार सिंह पंवार अपने परिवार के साथ रहता है हालात ऐसे हैं कि इस वक्त स्वयंम अवतार सिंह पंवार व उनके बालक घर पर नहीं है और उनकी धर्मपत्नी शकुंतला देवी अकेले उस घर में है जिसपे चारों तरफ दरारों के साथ मकान के दरवाजे तक नहीं खुल पा रहें हैं और इस आपदा की घड़ी में ये परिवार लाचार होकर घर पर बैठ कर मदद की गुहार लगा रहा है । वहीं मौके पर पहुंचकर राजस्व उपनिरीक्षक राजेन्द्र आर्य के द्वारा सहयोग हेतु आपदा ग्रस्त परिवार को तिरपाल व वैकल्पिक आवास की व्यवसथा का आश्वासन दिया गया है।

