आपदा पीडितों पर आये बडे संकटकाल में देवदूत बने धामी

0
173

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री ने धराली में आपदा पीडितों को इस संकटकाल में बचाने का जो प्रण लिया है उससे धराली ही नहीं बल्कि देशभर की जनता भी उनकी कायल हो रखी है और यह विश्वास दिखाई दे रहा है कि जिस तरह से धराली में बचाव व राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने बडा रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है उससे आने वाले चंद समय में धराली का पुर्ननिर्माण होते हुए जरूर नजर आयेगा। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्य के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और अपने अफसरों की टीम को भी वहां तैनात किया हुआ है जिससे कि आपदा पीडितों को अगर कोई भी संकट दिखाई दे तो अफसर उनके सामने देवदूत बनकर उनके आगे खडे हो जाये। धराली में युद्ध स्तर पर आपदा प्रभावितों को खाद्य पदार्थ से लेकर हर सामग्री को देने का मिशन शुरू हो रखा है और सरकार का यह मिशन देखकर आपदा प्रभावित गदगद नजर आ रहे हैं कि इस संकटकाल में उनके सामने जीवन उपयोगी जो भी आवश्यकता है वह उन्हें मिलती रहेगी। वहीं इस आपदा की धडी में आपदाग्रस्त क्षेत्र में किसी के सामने भी कोई बीमारी का संकट आकर न खडा हो इसके लिए स्वास्थ्य सचिव खुद मोर्चे पर डटे हैं और विशेषज्ञों चिकित्सकों की टीमें लगातार इलाकों में अपनी सेवायें दे रही है।
आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी समान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आपदा प्रभावितों को जीवनोपयोगी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी हैं। प्रभावितों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित चिकित्सा दल निरंतर आपदाग्रस्त क्षेत्र में तैनात रहकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY