नये कलेवर में दिखे सीएम

0
109

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड़ बनने के बाद से ही देखने और सुनने में मिलता था कि जब भी कोई मुख्यमंत्री दिल्ली जाते थे तो यह शोर मचने लगता था कि वहां कुछ होने वाला है और इसको लेकर उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक एक नई हलचल हमेशा देखने को मिला करती थी लेकिन उत्तराखण्ड की कमान जबसे युवा मुख्यमंत्री को मिली है तबसे यह बात उठती रही कि वह जब भी दिल्ली जाते हैं तो उत्तराखण्ड के विकास के लिए कोई न कोई बडी योजनायें लेकर आते हैं और यही कारण है कि मुख्यमंत्री को विकास पुरूष के नाम से एक नई उपाधि मिल चुकी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को गुलजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यही कारण है कि उनके डबल इंजन की रफ्तार राज्य के विकास को एक नई गति देने में लगी हुई है। दिल्ली में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की लम्बे मिलन के बाद मुख्यमंत्री नई ऊर्जा के साथ उत्तराखण्ड के विकास का खाका खिचने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने शासन व प्रशासन में ताबडतोड तबादले करके यह साफ संदेश दे दिया कि वह राज्य के विकास के लिए अफसरों की तैनाती कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए बडे विजन के साथ काम शुरू कर रखा है और वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बताये गुरूमंत्र पर सरकार चलाने के लिए आगे बढे हुये हैं जिसके चलते आज राज्य के अन्दर राजनीतिक इकबाल बुलंदियों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने राज्य को भ्रष्टाचार और घोटालामुक्त करने के लिए बडा संकल्प लिया हुआ है और उसी संकल्प को पूरा करने के लिए वह तीन साल से आगे बढते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जब भी दिल्ली जाते हैं तो वहां से वह राज्य के विकास के लिए नई-नई योजनाओं का तोहफा उत्तराखण्ड की झोली में डलवा देते है जिससे कि आज उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में विकास की नई उडान भरता हुआ नजर आ रहा है। एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी देश के गृहमंत्री अमित शाह से राज्य के विकास को एक नई उडान पर तेजी से ले जाने के लिए उनसे लम्बा महामंथन करने के लिए दिल्ली रहेे और दोनो राजनेताओं की इस बडी मुलाकात से भाजपा के ही काफी नेताओं में हलचल मच गई कि आखिरकार अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच उत्तराखण्ड के विकास को लेकर आखिर क्या बडा मंथन हुआ है? अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात के दौरान आई तस्वीर से साफ नजर आ रहा था कि दोनो राजनेताओं के बीच उत्तराखण्ड के विकास को लेकर बडा खाका खींचा गया है। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने जहां लापरवाही दिखाने वालेे यूपीसीएल के तीन अधिकारियों को निलम्बित किया तो वहीं उन्होंने शासन और प्रशासन के अफसरों के बडे पैमाने पर तबादले कर सबको हैरान करके रख दिया। इन तबादलों में कुछ जनपदों के डीएम की भी कुर्सियां हिल गई तो वहीं शासन के कुछ अफसरों को भी पैदल करने का जो संदेश दिया है उससे साफ झलक रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अमित शाह का बडा आशीर्वाद मिला है कि वह उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए हर बडा फैसला लेते रहे।

LEAVE A REPLY