पुलिस ने चलाया ऑपरेशन लगाम

0
133

रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है और उन्होंने यात्रा मार्ग पर अपनी पैनी नजरें लगा रखी है और साथ ही ऑपरेशन लगाम के तहत वाहनों की चैकिंग कर काली फिल्मों को शीशों से उतारा जा रहा है और हुक्का ले जाने वालों पर भी पुलिस का पूरा फोकस है जिसके तहत चैकिंग में पुलिस ने एक हुक्का भी बरामद किया है।
जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में एसपी के स्तर से दिये गये निर्देशों में जनपद पुलिस के स्तर ”ऑपरेशन लगामÓÓ के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आज निरीक्षक यातायात कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व सोनप्रयाग, सीतापुर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक वाहन से अवांछित सामग्री हुक्का बरामद हुआ। जिनके द्वारा इस हुक्के का सेवन अपनी यात्रा के दौरान करना था, इनके हुक्के को जब्त कर इनके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर हुक्का जब्त किया गया। वहीं थाना अगस्त्यमुनि पुलिस अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान काली फिल्म लगाये वाहन दौड़ा रहे वाहन को रुकवाकर काली फिल्म उतरवाने के साथ ही एम०वी० एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

LEAVE A REPLY