देहराूदन/ गैरसैंण, भराड़ीसैंण(संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरसैंण भराडीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण भराडीसैंण विधानसभा पहुँच गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का भराडीसैंण पहुँचने पर हैलीपेड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सन्दीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर इसके पश्चात, शानदार सेरेमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सलामी देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गैरसैंण भराडीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा लगभग दस देशों के राजदूत और हजारों की संख्या में योग प्रेमी तथा स्थानीय लोग भाग लेंगे और सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इस दौरान योग के इस आयोजन के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

