देहरादून(नगर संवाददाता)। द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला ने 5,72००० की पेनल्टी जमा कराई है तथा लिखित रूप में फीस कम करने की जिला प्रशासन को सहमति दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल शिक्षा माफियाओं पर कड़ा प्रहार व रूख अपनाए हुए हैं, जिससे एक और जहां अभिभावकों में खुशी है वही शिक्षा माफिया में प्रशासन का डर पैदा हो गया है। जिलाधिकारी के कड़े रूख के कारण नामी गिरामी निजी स्कूल बैकफुट पर आ गये है।
यहां मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं और वहीं बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोत्तरी का खेल भी सामने आया है। इस अवसर पर फीस बढोत्तरी पर जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है, जिससे शहर कस्बों में अवस्थित निजी नामी गिरामी स्कूलों के तेवर ढीले हो गए हैं, वहीं स्कूल प्रबन्धन अब अपनी फीस घटा रहे। इस दौरान ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, इस दौरान स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दिया है।
इस दौरान जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब शिक्षा माफियाओं के हौसले नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे जिले के कई नामी गिरामी स्कूल अब मनमर्जी फीस बढोतरी पर आए बैकफुट पर आएं है। जिला प्रशासन ने जैसे ही सख्ताई दिखाई तो धीरे-धीरे स्कूल फीस बढोत्तरी का खेल भी खुलने लगा। इस अवसर पर द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का मामला सामने आया है जहां सौ से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोत्तरी की शिकायत की थी, बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल संचालित होने पर प्रशासन ने लगाई रूपये 5,72००० की शास्ति लगाई थी और जिसे चेक के माध्यम से जमा करा दिया गया है। अब स्कूल प्रबन्धन द्वारा जिला प्रशासन को लिखित रूप फीस कम करने का पत्र दिया है।

