भुगतान दिलाने की मांग को पीडि़तों का मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार

0
127

देहरादून(नगर संवाददाता)। द लोनी अर्बन को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के विरोध में पीडि़त महिलाओं ने कंपनी द्वारा गबन की गई धनराशि का भुगतान दिलाये जाने की मांग को लेकर दिलराम चौक से नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री आवास कूच किया तो पुलिस ने हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की और हंगामा हुआ। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होने के बाद सभी महिलायें वहीं पर धरने में बैठ गये और बाद में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सहस्रधारा रोड स्थित धरना स्थल एकता विहार पहुंचाया।
यहां नारी क्रांति मानव चेतना संगठन की संयोजक सरस्वती देवी के नेतृत्व में द लोनी अर्बन को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के विरोध में पीडि़त महिलाओं ने कंपनी द्वारा गबन की गई धनराशि दिलाये जाने की मांग को लेकर दिलराम चौक से नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री आवास कूच किया तो पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की और हंगामा हुआ। इस दौरान हंगामें व धक्का मुक्की के चलते हुए कुछ पीडि़त महिलाओं व पुलिस कर्मचारी घायल हुए और बाद में कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और काफी महिलायें वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर डटी रही। इस अवसर पर पीडित लोगों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान दिलाये जाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है और हमारी मेहनत की कमाई को एलयूसीसी डकार गई है और अब वह कंपनी यहां पर नहीं है और उनके द्वारा जमा की गई धनराशि को सरकार को शीघ्र ही दिलाना चाहिए। पीडि़त महिलाओं ने कहा है कि जब तक उनका भुगतान नहीं होता है और वह लगातार इस प्रकार के आंदोलन को जारी रखेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास कूच करने वालों में क्रांति मानव चेतना संगठन के पदाधिकारी, पीडि़त महिलायें एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY