प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के लिए सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को साफ अल्टीमेटम दे रखा है और यही कारण है कि नशा तस्करों के नेटवर्क को भेदने के लिए पुलिस टीमें लगातार ऑपरेशन कर रही हैं। राजधानी में नशे का नेटवर्क भेदने के लिए पुलिस टीमें अभियान चला रही हैं और इसी कडी में प्रेमनगर थाना प्रभारी व झाझरा चौकी प्रभारी ने एक बडी लीड के बाद अंडरवल्र्ड डॉन विश्नू विश्नोई को धमकी देने वाले पंजाब के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र राणा का छोटा भाई सतेन्द्र राणा अपने गैंग के साथ राजधानी में नशे का साम्राज्य स्थापित करने के मिशन में आगे बढा हुआ था और इसकी भनक जैसे ही पुलिस टीम को लगी तो उन्होंने सतेन्द्र राणा के दो गुर्गों को बडी मात्रा में अफीम के साथ दबोच लिया। पकडे गये नशा तस्करों ने खुलासा किया कि वह पंजाब के कुख्यात भूपेन्द्र राणा के छोटे भाई सतेन्द्र राणा के लिए नशे का काला कारोबार कर रहे थे और सतेन्द्र राणा उनसे वाई-फाई कॉलिंग पर ही सम्पर्क करता था। नशा तस्करों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए नंदा चौकी के समीप किराये पर कमरा ले रखा था जिन्हें अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है लेकिन इस इंटरनेशनल गुडवर्क से यह बात साफ हो गई है कि राज्य के मुख्यमंत्री का विजन अब धरातल पर उतरने लगा है।
आज जनपद के पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट व झाझरा चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी को पिछले कुछ दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि प्रेमनगर इलाके में पंजाब का एक गैंग अपना नेटवर्क बनाकर यहां नशे का साम्राज्य फैला रहा है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी पीडी भट्ट और झाझरा चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने इस गैंग को दबोचने के लिए एक टीम का गठन कर गोपनीय ऑपरेशन चलाया और उन्होंने मुजफ्फर निवासी अमित शर्मा व अजीत को बडी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसकी अंतर्राज्जीय राष्ट्रीय बाजार में पन्द्रह लाख कीमत है। पुलिस कप्तान ने बताया कि देर रात प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट और झाझरा चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कोटडा संतूर की तरफ से चरस की तस्करी करते हुए कोटडा संतूर मार्ग पर स्थित टोंस ब्रिज के पश्चिम छोर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में नशा तस्करों ने खुलासा किया कि वह दोनो पाटनरशिप में चरस बेचने और खरीदने का धंधा करते हैं और उन्हें ग्राम जोधगढ पंजाब में रहने वाले सतेन्द्र राणा उर्फ बिट्टू ने चरस उपलब्ध कराई है और वह इस चरस को स्कूल कालेज के छात्रों तथा फैक्टरी के मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
पुलिस कप्तान ने बताया कि अंडरवल्र्ड डॉन विश्नू विश्नोई ने जब अपने गैंग से सिधू मूसेवाला की हत्या कराई तो सिधू वाला के करीबी पंजाब के हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र राणा ने विश्नू विश्नोई को धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि भूपेन्द्र राणा का छोटा भाई सतेन्द्र राणा नशे का धंधा करता है और वह अपने गैंग से वाई-फाई पर बात करता है। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व पंजाब की एसटीएफ देहरादून में सतेन्द्र राणा व उसके एक साथी को तलाशने के लिए भी आई थी लेकिन वह यहां नहीं मिले थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि सतेन्द्र राणा और उसके गैंग के नेटवर्क को नेस्तनाबूत किया जायेगा और यह गुडवर्क इंटरनेशनल है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त करने का जो संकल्प ले रखा है उसे राजधानी में शत-प्रतिशत सच करने के लिए पुलिस टीमें लगातार नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं।
