लगातार बारिश और खनन की भेंट चढ़ा पुल!

0
88

कोटद्वार(अवनीश अग्निहोत्री)। उत्तराखण्ड में कई जगह बारिश का कहर जारी है, कोटद्वार में भी आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। नदियों का ऐसा रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं। वहीं, आज गुरुवार को कोटद्वार में मालन नदी में बना पुल ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान दो लोग भी नीचे गिर गए थे, जो अभी सुरक्षित है। पुल ढहने से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल है। ये पुल कोटद्वार बाजार को ग्रामीण छेत्र से जोडऩे वाला मुख्य पुल था इसके साथ ही हरिद्वार को कोटद्वार से भी जोड़ता था। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर सुखरों नदी पर बना पुल पहले ही अवैध खनन की भेंट चढ़ चुका है जिसका एक पिलर ढह जाने के कारण भारी वाहनों की पुल से आवाजाही बंद कर दी गई थी। कोटद्वार में मानकों के विपरीत लगातार हो रहे खनन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौन है इससे पहले भी अवैध खनन के कारण नदियों में बने गड्ढों में गई जान जा चुकी है, खनन के कारण नेताओ और माफियाओं के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका है। लेकिन कोटद्वार की हालात में फिर भी कोई सुधार नहीं आया। वही कौडिय़ां, आम पड़ाव, सनेह में लोगों के घर तक पानी घुस गया है जिस कारण काफी नुकसान भी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY