ओगलभट्टा क्षेत्र में भारी जलभराव, मांगा उचित मुआवजा

0
193

देहरादून(नगर संवाददाता)। वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और क्षेत्रवासियों के साथ ओगलभट्टा क्षेेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में भारी जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी सोनिका के व्यस्तता के चलते एडीएम शालनी सिंह को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि जलभराव से लोगों का काफी सामान खराब हो गया है और उन्हें उचित मुआवजा दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की हालत बदहाल है, उन्होंने कहा कि सड़कों में पानी से भरे गड्ढे है, लोग चोटिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बरसात से पूर्व ही सारी व्यवस्थाओं को सही करना चाहिए था, उन्होंने कहा कि ताकि शहर में जलभराव कम होता, उन्होंने कहा कि आज भी सारा कार्य अधूरा छोड़ा गया है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नदी रिस्पना व बिन्दाल नदी के किनारे किनारे पुश्ते, सुरक्षा वॉल जगह जगह से टूट गई है और पूरा शहर स्मार्ट सिटी योजना के तहत खुदा पड़ा है और इन सभी पहलूओं पर शीघ्र ही ध्यान देने की आवश्यकता है और संबंधित विभागों को बुूलाकर शीघ्र क्षतिग्रस्त सडकें, नाले व नालियां, रिस्पना, बिन्दाल नदी के किनारे किनारे जाल डलवाकर सुरक्षा की जाये।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि हर जगह भारी जलभराव से जनता परेशान है, क्लेमेंनटाउन, राजपुर, नवादा से भी लोग ज्ञापन देने आये हैं, उन्होंने कहा कि हमनें बरसात पूर्व भी प्रशासन को अवगत कराया था, समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण हो जाती तो शहर यूं ही जलमग्न नहीं होता, उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों को चेताने के बावजूद भी इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया और आज जनता को यह दु:ख व नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि इस बस्ती में हर बार बरसात में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है, जिससे हर बार भारी नुकसान का सामना छेत्रवासियों को करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि यहाँ जलभराव का मुख्य कारण बस्ती के अंदर एक पुराने नाले का है, जिसके ओवर फ्लो होने से हर बार घरों में पानी घुसता है, और कई बार हम प्रशासन से नाले को बस्ती से बाहर कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया, उन्होंने 2०17 में वादा किया था कि जल्द ही नाले को बस्ती से बाहर कर दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पर अभी तक कुछ भी कार्य नही हुआ, अब धीरे धीरे पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार अभी तक सबसे ज्यादा पानी लो आगे इसी प्रकार पानी का वेग बढ़ता रहा तो सामान के साथ जान का भी खतरा ओगलभट्टा क्षेत्र मन बस्ती वासियों को होगा। इस ओर जल्द ही कार्यवाही किये जाने की जरूरत है और शीघ्र ही कार्यवाही न होने पर आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में मानवेन्द्र बिष्ट, सिद्धार्थ वर्मा, शिक्षा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता बिष्ट, बिंद्रा प्रसाद, अरुण, विमल, गणेश थापा, राजकुमार, मन सिंह, पारेश्वर, माधवी दत्त, रामदीन, हरि राम सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY