जिलाधिकारी सोनिका ने लिया जलभराव की स्थिति का जायजा

0
373

देहरादून(नगर संवाददाता)। जिलाधिकारी सोनिका ने आज सुबह आपदा परिचालन केंद्र में पंहुचकर वर्षा के दृष्टिगत सड़को, जलभराव की स्थिति एवं शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से से प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होंने आपदा परिचालन केंद्र में प्राप्त शिकायतों एवं उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने दूरभाष पर अधिकारियों निर्देश दिए सड़क सुधार, जलभराव कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ ही कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए, फोटो साझा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया आपदा परिचालन केंद्र में प्राप्त हो रही शिकायतों पर संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेजें निस्तारण की जानकारी प्राप्त करते रहें ।
जिलाधिकारी सोनिका ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहने के निर्देश दिये, साथ ही अपने क्षेत्र वर्षा एवं जलभराव के जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर भेजते हुए, समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं कई स्थानों का निरीक्षण किया और जहां पर जलभराव की स्थिति रही और अधिकारियों कने निर्देश दिये।
चंद्रबनी चोयला में जिलाधिकारी सोनिका ने जलभराव का निरीक्षण किया और वहीं भूड़पुर में जलभराव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को जेसीबी के माध्यम से पानी चेनलाइज करने के निर्देश दिये। वहीं दूसरी ओर जनपद के त्यूनी में अतिवृष्टि से हो रही क्षति का उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने भी जायजा लिया और अधिकारियों को क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY