यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार

0
170

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है जिसे कमेटी जल्द ही सरकार को सौंपने जा रही है। आज जस्टिस रिटायर्ड रंजना प्रसाद देसाई ने दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट अब पूरा हो गया है ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द ही मुद्रित की जायेगी और उसे उत्तराखण्ड सरकार को सौंप दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। विशेषज्ञ समिति ड्राफ्ट को अंतिम रूप देनेे में जुटी हुई थी। वर्ष मई 2०22 में समिति का गठन हुआ था गठन से लेकर अब तक समिति ढाई लाख से अधिक सुझाव ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से प्राप्त कर चुकी है सभी तेरह जिलों में हितकारकों के साथ समिति ने सीधा संवाद किया और नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्ड से भी इस पर मंथन और चिंतन हो चुका है।

LEAVE A REPLY