विकासनगर (मनोज सैनी)। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक विधि विवादित किशोरी को संरक्षण में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को 2० हजार का इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2०25 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों को पकडऩे का सिलसिला लगातार जारी है। पछवादून क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों को पकडऩे के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक ध् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार मादक पदार्थों की बिक्रीध् नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छोटा रामपुर नीना फार्महाउस पास से ०2 नशा तस्करो सुरेंद्र कुमार पुत्र रूद्र पाल सिंह निवासी अमन नगर अफजलगढ़ पोस्ट व थाना रेहड जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश व फुरकाना (काल्पनिक नाम) निवासी धर्मकांटा चौकी के पीछे नई बस्ती जसपुर थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से 512 ग्राम अवैध हेरोइन एवम बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू मोटर साइकिल संख्या न्ज्ञ16ठ ध्172० से परिवहन करते हुए बरामद होने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अंतर्गत धारा 8ध्21ध्29ध्6० एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।