डबल मर्डर से उठा पर्दा

0
279

देहरादून(संवाददाता)। 13 जून को थाना क्लेमेन्टाउन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि टर्नर रोड पर स्थित एक घर से काफी बदबू आ रही है जिसके अन्दर सम्भवत: किसी का शव पड़ा हुआ हैं, इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन फोर्स के साथ मौके पर गए तो पाया कि टर्नर रोड सी- 13 में मकान मालिक सोहेल निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी के मकान में काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले 4 महीने से निवास कर रहा था, जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी। मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोली गई तो कमरे के फर्श पर मृतक पति-पत्नी की बॉडी पड़ी थी, जिनसे काफी बदबू आ रही थी तथा दोनों बॉडी लगभग दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी। मौके पर एफ०एस०एल टीम को बुलाया गया था, टीम द्वारा दोनों बॉडी को भली-भांति चेक किया गया लेकिन दोनों मृतकों के शव काफी फूल चुके थे, जिनमें कीड़े पड़ गए थे, जिस कारण शरीर पर आई चोट का पता नही चल पा रहा था। दोनों मृतकों के बीच में एक छोटा बच्चा जो चार-पांच दिन का था, वह जीवित था। बच्चे को तुरंत निकालकर 1०8 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भिजवाया गया।
पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायत नामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मृतक कि 1 साल पहले ही दूसरी शादी हुई थी तथा पहली पत्नी से उसका एक 5 साल का बच्चा है। पहली पत्नी नुसरत ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से उसके पति फोन नहीं उठा रहे थे और फिर उनका फोन बंद हो गया तो 13 जून को समय 2रू०० बजे में टर्नर रोड़ पर मकान पर आई थी लेकिन जब उनके दरवाजे बंद मिले तो उसने अपने सास व देवर को इस सम्बन्ध में बताया गया. उसके बाद मृतक के परिचित अशवद को सूचना देकर मौके पर बुलाया, अशवद ने मौके से 112 कंट्रोल रूम को घटना के सम्बन्ध में सूचना दी थी. परिजनों व पहली पत्नी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक काशिफ से उनकी आखिरी बार बात 1० जून को रात्रि लगभग 11रू०० – 11रू3० बजे हुई थी तो मृतक द्वारा बताया गया था कि वह कल गांव आयेगा क्योंकि उसके द्वारा किसी से 5०००००ध्- उधार लिए थे जो उसको वापस करने थे क्योंकि उनके द्वारा उसे 1० जून का समय दिया गया था तथा इससे पूर्व भी वह दो बार समय ले चुका था।
प्रथम दृष्ठया मृतक के परिजनों ने दोनों का आत्महत्या करना बताया गया था तथा किसी पर भी कोई शक नहीं जताया गया था, लेकिन फिर भी घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी गई थी । पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण परिलक्षित नही हुआ था, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षकध् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर को घटना के संबंध में जांच कर मृत्यु के सही कारणों की जानकारी करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन ने टीम गठित कर लगातार घटनास्थल के आसपास लोगों से जानकारी की जा रही थी तो जानकारी करने पर पता चला कि 12-13 जून की रात्रि एक सफेद रंग की कार घटनास्थल पर आती-जाती देखी गई थी, जिस पर घटनास्थल स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से जानकारी मिली की 12ध्13 जून की रात्रि में गाड़ी नंबर न्ज्ञ०7क्ळ 4786 घटनास्थल पर आई थी और तुरंत वापस चली गई थी। मृतकों के परिजनों से उस वाहन के बारे में जानकारी की गई तो पता चला वह वाहन अशवद का है। जिसके द्वारा 13 जून को कंट्रोल रूम को घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गई थी। जिस पर अशवद से जानकारी की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसकी कार 12 ध्13 की रात्रि को सहवाज लेकर गया था, जब उसने शहवाज को रात्रि 1रू3० बजे लगभग फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था और फिर वह उसी रात में सुबह 4रू०० बजे वापस आ गया था तो उसने उससे जानकारी की तो उसने बताया की वह छुटमलपुर पार्टी में गया था, जिस पर मृतकों के परिजनों द्वारा मृतका अनम के भाई शहवाज पर शक जताया गया और एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर 21 जून को शहवाज के खिलाफ मु०अ०स० 71ध्23 धारा 3०2 प्च्ब् के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियोग में नामजद अभियुक्त शहवाज को पुलिस द्वारा पुछताछ के लिए थाने लाया गया जिससे सख्ती से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए 1० जून की रात्रि में आशिफ व अपनी बहन अनम की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गये खून लगे कपड़े आशारोड़ी के जंगल से बरामद किये गये। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया. पकडे गए अभियुक्त ने आपने नाम शहवाज पुत्र स्व० शहजाद निवासी ग्राम चहलोली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उ०प्र०, उम्र 26 वर्ष बताया।

LEAVE A REPLY