चकराता विधायक प्रीतम सिंह को मातृशोक

0
347

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह की माता रूपा देवी का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उन्होंने तड़के जाखन स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह की माता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके राजपुर रोड स्थित निवास पर पहुंचे और निधन पर दु:ख व्यक्त कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि भगवान, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह की माताजी रूपा देवी के निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पी के अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, सुनीता प्रकाश, मोहन काला आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दु:ख व्यक्त किया। इस अवसर पर बताया गया कि दिवंगत रूपा देवी का अंतिम संस्कार कल 2० जून को हरिद्वार में किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह चकराता से विधायक हैं ऐसे में उनकी माताजी के निधन से उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रीतम सिंह के जाखंन स्थित आवास में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व परिजनों का शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेसी नेता आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने आज होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया।

LEAVE A REPLY