आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन

0
201

देहरादून(नगर संवाददाता)। नगर निगम देहरादून व ईईएसएल के खिलाफ आस्था इलेक्ट्रीकल के द्वारा आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडित किये जाने के विरोध में स्ट्रट लाईट कर्मचारियारें ने प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जायेगा।
यहां गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के बाहर स्ट्रीट लाईट कर्मचारी इकटठा हुए और कहा कि पिछले दो सालों से लाईट मेंटिनेंस का बकाया भुगतान न किये जाने के विरोध में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर यहां पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में ईईएसएल और नगर निगम देहरादून के लिए पिछले पांच सालों से स्ट्रीट लाइटों की देखभाल और लगाने का कार्य कर रही है। पिछले दो सालों से लाईट मेंटिनेस का बकाया लगभग चार करोड़ रुपया ईईएसएल और नगर निगम की आपसी खींचतान के कारण दिया नहीं गया। हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो साल से बिना भुगतान के कंपनी कार्य कर रही हैं, पेमेंट न मिलने से हमारी कंपनी कर्मचारियों को सैलरी देने में दो से तीन माह का विलंब करती है. अब अंतत: हालत यह हो गई हैं की कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे सकती हैं और आगे मेंटिनेंस का कार्य भी नहीं कर सकती है। उनका कहना है कि इसलिए हम सभी ने हड़ताल का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि आस्था इलेक्ट्रीकल्स के सभी कर्मचारी दीन दयाल पार्क में इसलिए इक्कठा हुए नगर आयुक्त और ईईएसएल तक हमारी बात पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त किया जा रहा है और सभी कर्मचारी बड़ी मेहनत से स्ट्रीट लाइट देखभाल का कार्य करते हैं पिछले साल जून 2०22 से जून 2०23 तक हम 1 लाख 7० हजार कंप्लेंट को सही कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें समय पर सैलरी प्रदान की जाये और नगर निगम नगर आयुक्त व मेयर इस ओर त्वरित कार्यवाही कर सके जिससे कर्मचारियों का उत्पीडऩ बंद हो सके। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में चंदन शर्मा, विवेक, राजू, मुकेश, बिटटू, पी एम आस्था, रोबिन, सुरेश चन्द्र, शमशेर सिंह, दिग्विजय शर्मा, शुभम सहित अनेकों कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY