सड़कों पर उतरा जनसैलाब

0
166

उत्तरकाशी/विकासनगर(सतपाल धानिया/चिरंजीव सेमवाल)। पछवादून में लव जेहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है लव जेहाद का जिन्न पछवादून से निकलकर अब उत्तरकाशी रवाई जौनपुर तक पहुंच गया है लव जेहाद के विरोध में जहां पछवादून सुलग रहा है तो वही लव जेहाद के विरोध में आज उत्तरकाशी का बडकोट और मोरी बाजार बंद रहा।
यमुनाघाटी के बड़कोट, नौगांव, मोरी सांकरी तक आज बाजार स्व:स्फूर्त बंद रहा। व्यापारियों ने बाजार कर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में व्यापारियों के साथ आम लोग भी शामिल रहे। यमुनोत्री राजमार्ग बड़कोट में जुलूस सभा में तब्दील हुआ। वक्ताओं ने कहा कि एक मुस्लिम समुदाय के लोगों की तादाद उत्तरकाशी में बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों की दिनों दिन बढ़ती तादाद व पुरोला में नाबालिग लड़की के अपहरण व लव जेहाद के मामले में जनपद की सम्पूर्ण यमुनाघाटी में व्यापारियों द्वारा जन आक्रोश ब्यक्त करते हुए शनिवार को बाजार दोपहर दो बजे तक बन्द रखे गए! समुदाय विशेष के एक युवक व उसके साथी द्वारा पुरोला में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर आज यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संघठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़कोट, नौगांव, पुरोला, डामटा, मोरी, नैनबाग सहित सभी ब्यापार मंडल इकाइयों के व्यापारियों ने सैकड़ो की संख्या में जुलुस प्रदर्शन में शामिल होकर जन आक्रोश रैली निकाली !सभी जगह उचित माध्यम से जिलाधिकारी को ञापन सौंपा गया !बडकोट में सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में बाहरी लोगों का सत्यापन न किया गया और बाहरी फेरीवाला, कब्बाडियो पर रोक न लगाईं तो आंदोलन तेज करेंगे, साथ ही स्थानीय भवन स्वामियों चेतावनी दी है कि उन्हें 15 दिन में खाली करवाये अन्यथा यमुना घाटी हिन्दू जागर्ति सगंठन अपने स्तर कार्य वाही करने को मजबूर होना पडेगा!
व्यापारियों का कहना है कि जनपद में बहार से आए लोगों ने यहां पर अवैध रूप से जगह-जगह पर ठैली लगा रहें हैं ओर आये दिन इनकी संख्या में बढ़ती जा रही है जिसके कारण यहां का माहोल खराब हो रहा है और ऐसे लोगों का सत्यापन होना जरूरी है व्यापार मंडल के साथ ही महिलाओं व युवतियों ने भी लव जेहाद के खिलाफ आन्दोलन में हिस्सेदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में इन लोगों के द्वारा फड़, ठेलिया, गन्ना के जूस लगाए जाने से बाजारों में अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है, जिसको तत्काल मुक्त किया जाय। पुरे क्षेत्र में जितनी भी कबाड़ की दुकानें है, इनको शहर से बाहर कराने की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि इनकी भी जांच होनी चाहिए कि इस तरह के असामाजिक तत्वों को यहां सुनियोजित तरीके से बुलाने का कार्य कौन लोग कर रहे हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।जुलुस प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत,राकेश तोमर उत्तराखंडी,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी,जिला महमन्त्री सुरेंद्र रावत, दिनेश बेलवाल, धनवीर सिंह रावत, तरवीन राणा,उपेन्द्र ,नीरज ,
जिला उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल चंद पंवार, अतोल रावत,संजय अग्रवाल,नौगाँव नगर व्यपार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, , सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे हैं । वहीं प्रशासन ने तनाव पूर्ण माहोल कै देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
उधर पछवादून में लव जेहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है लव जेहाद का जिन्न पछवादून से निकलकर अब उत्तरकाशी तक पहुंच गया है लव जेहाद के विरोध में जहां पछवादून सुलग रहा है तो वही लव जेहाद के विरोध में आज उत्तरकाशी का बडकोट और मोरी बाजार बंद रहा। पछवादून क्षेत्र में हाल फिलहाल में अब तक दर्जन भर युवतियां लव जेहाद का शिकार हो चुकी है हाल ही में एक मामला डाकपत्थर पुलिस क्षेत्र में सामने आया था जहां केरल में नाई का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा राजस्थान की हिंदू युवती को धर्म बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया है हरबर्टपुर निवासी नईम की बात की जाए तो उसके फोन में दर्जन भर हिंदू युवतियों की अश्लील फोटो मिले है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है तो वही हाल ही में शिलाई की नाबालिग युवती को दो मुस्लिम युवक घर से भागकर शादी करने के लिए ले जा रहे थे जिन्हे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है सभावाला से हिंदू युवती को भगाने का मामला भी सुर्खियों में रहा है पौंधा की युवती को बिहार के मुस्लिम युवक द्वारा ले जाने का मामला भी अभी शांत नहीं हुआ है माजरी गांव से हिंदू महिला को एक मुस्लिम द्वारा अवैध रूप से अपने घर रखने का प्रकरण भी सामने आया है मेरठ की एक युवती को सहारनपुर के मुस्लिम युवक द्वारा विकासनगर में अपहरण कर शादी की तैयारिया चल रही थी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मेरठ पुलिस को सौंपा है हरबर्टपुर की युवती को टिमली निवासी अली द्वारा लव जेहाद का शिकार बनाया गया कई ऐसी युवतियां आज भी मुस्लिम युवकों द्वारा पछवादून के विभिन्न गांव में अपने घरों में रखी गई है कोतवाली विकासनगर के एक गांव में एक ही घर में चार हिंदू युवतियों को शादी करके रखा गया है पछवादून में अगर बात की जाए तो दो पचास से अधिक युवतियां चिन्हित हो चुकी है जिन्हे लव जेहाद का शिकार बनाया जा चुका है कई युवतियों ने तो लव जेहाद से तंग आकर अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर ली है लगातार बढ़ते लव जेहाद के प्रकरणों के बाद अब सरकार भी एक्शन के मोड़ में आ गई है विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने तो बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर क्षेत्र में हुए लव जेहाद के मामलो का खुलासा किया है। वहीं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लव जेहाद पर काफी सख्त नजर आ रहे हैं और उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY