पहाड़ों में 75 प्रतिशत खेती लगभग चौपट

0
356

देहरादून(संवाददाता)। राष्ट्रीय कान्तिकारी जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र जखंडियाल ने कहा है कि राज्य को खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है और इसके लिए जनता के बीच जाकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा और राज्य से पलायन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को जल्द ही राज्य सरकार घोषित करें।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को बने हुए करीब 23वां साल चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि तब से उत्तराखण्ड की क्या हालत हो गयी है किसी से छुपी हुई नही है, सैकड़ों गाँव वीरान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पलायन रूकने का नाम नही ले रहा है। नौजवान रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। पहाड़ों में खेती लगभग 75 प्रतिशत चौपट हो गयी है, जिन स्कूलों में कभी सौ दो सौ बच्चे पढते थे। उन्होंने कहा कि आज उन स्कूलों में पाँच दस बच्चे पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि हालत यह हो गयी है कि आज अधिकतर नौजवान बच्चे दर-दर की ठोकरें दूसरे प्रदेशों में खा रहे है। उन्होंने कहा कि नतीजा नौजवान पीढी अपनी मिट्टी से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो पहाड़ अपनी संस्कृति और बोली भाषा के लिए जानी जाती थी आज वह सब पलायन के कगार पर आ चुकी है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने स्वर्णिम उत्तराखण्ड बनाने के लिए अपनी प्राणों की बाजी लगा दी और इस पहाड़ी उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिए आंदोलन किया और खुशहाल राज्य बनाने के सपने देखे थे लेकिन उनके विकास के सपने पूरे नही हुए महगाई आपने चरम पर है।
उन्होंने कहा कि राज्य की एक स्थाई राजधानी न मिल सकी, गैरसैण स्थाई राजधानी बनाने के लिए इस उत्तराखण्ड राज्य की जनता आज भी राह देख रही है कि कब हमें पहाड़ों के बीच में स्थाई राजधानी मिलेगी कहने को तो उत्तराखण्ड ऊर्जा प्रदेश है लेकिन आज भी कई गरीबों के घर की बिजली कटी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है, और निरन्तर दबता ही चला जा रहा है। प्रदेश में भू-माफिया का निरन्तर कब्जा होता जा रहा है। उत्तरखण्ड को स्वार्णिम प्रदेश बनाना है। जहाँ पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ो के अन्दर होगी, राज्य के शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए उत्तराखण्ड के नौजवानों को राज्य के अन्दर रोजगार घर-घर के नौजवान को देना होगी, किसानों का कर्ज माफ करना होगा हर ब्लाक स्तर पर वृहद उद्योग लगाने होंगे कृषि, और शिक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा, मजबूत भू-कानून लाना होगा। उन्होंने कहा कि हर ब्लाक स्तर पर वृहद उद्योग लगाने होंगे कृषि, और शिक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा, मजबूत भू-कानून लाना होगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को एक क्रान्तिकारी बनकर राष्ट्रीय कान्तिकारी जनता पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा, जबकि सत्ता शक्ति नही सेवा है। सत्ता में बैठे कर्मचारी अधिकारी आज हमारे मालिक की तरह व्यवहार करते है। उन्होंने कहा कि जब कि आम आदमी की सुनने वाला कोई नही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और दायित्वहीनता चरम पर है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय क्रान्तिकारी जनता पार्टी उत्तराखण्ड में नई क्रान्ति लाने के लिए वचनवद्ध है।
उन्होंने कहा कि उद्योग क्रान्ति शिक्षा क्रान्ति, रोजगार कान्ति इन सब पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों में आरकेजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य में पलायन की समस्या नही रहेगी क्योकि घर-घर में रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी पहाड़ो के बीच में होगी जिससे सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में एक नई कान्ति आयेगी राज्य के नौजवान पीढ़ी को राज्य में ही रोजगार देकर पलायन को रोकना होगा. यहाँ का पानी और जवानी को राज्य में ही रोकना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड उत्तम प्रदेश बनेगा, अभी हम पार्टी का विस्तार कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर, जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी या ग्राम स्तर पर कार्य किया जायेगा।

LEAVE A REPLY