डोईवाला(संवाददाता)। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में सड़क की खस्ता हाल को देखते हुए और मरम्मत किये जाने की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंशुल त्यागी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष रश्मि देवरानी के साथ महिलाओं ने सड़क पर बैठकर डोईवाला विधानसभा के लापता विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि ऐसे बिगड़े सड़क के हालात में गाड़ी तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है और सड़क पर जी स्कूल है उसमे आने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है और बरसात में यहां धान बोने की नौबत आ जायेगी 1० दिनों अगर इस सड़क की सुध नहीं ली जाएगी तो असंख्य महिलाएं धरना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को अपनी विधानसभा की सुध ही नहीं है इस अवसर पर स्थानीय ऊषा देवी कहा कि अब तो आने जाने में इतनी परेशानी होती है कि ऑटो या टेंपों भी मिलना मुश्किल हो गया है वह लोग हमें मेन सड़क पर उतार के ही चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी की गोद में बच्चे हैं या कोई बुजुर्ग है या कोई कहीं से आ रहे उनके पास सामान ज्यादा है तो उनको और टेंपो मिलना भी मुश्किल हो गया है और आज से नहीं कई वर्षों से हम इस बिगड़ी सड़क को देख रहे हैं अगर बरसात आती है उससे पहले सड़क नहीं बनती है तो आम जन चलना दुभर हो जाएगा, हालत बद से बदत्तर हो जायेंगें।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रश्मि देवराडी कहा कि आज तक हमने स्थानीय विधायक के दर्शन तक नहीं किए हैं और ना ही हम उन्हें पहचानते हैं और हर रोज महिलाएं मेरे पास आती हैं कि सड़क बनवा दीजिए या सड़क के बनवाने के लिए हमारे साथ चलिए सड़क की बिगड़े हालत से चलना दुभर हो गया है। इस अवसर पर कला बिष्ट, भगवती बिष्ट, सीमा देवी, बबीता, सरिता, सुषमा दत्ता, चंपा देवी, मधुर नेगी, विनीता भंडारी, मीना असवाल, ज्योति पंत, उषा देवी, लता गुसाईं, लखविंदर कौर, आशा देवी, प्रतिमा राणा आरती नेगी, वंदना कश्यप, बबली रावत, मंजू रावत, कृष्णा देवी चंदोला, राधिका नेगी, सोनी देवी, यशोदा सजवान, मंजू रावत, पुष्पा नेगी पुष्पा फरस्वान, बबीता नेगी, हेमा देवी, रश्मि, उर्मिला देवी, ममता देवी, आशा देवी, अनीता देवी,संगीता देवी उर्मिला नौटियाल, महिलाओं के साथ विधानसभा प्रत्याशी 2०22 पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी , जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, सागर मनवाल, भारत भूषण पेले, जितेंद्र त्यागी, मुकेश असवाल, पी.के बिष्ट आदि शामिल रहे।