मंत्री के खिलाफ दहाड़ी महिलायें

0
400

महिलाओं ने प्रेमचंद के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
देशभर में सरकार की किरकिरी करा गये प्रेमचंद
उत्तराखण्ड में धाकड धामी सरकार की धूम दिल्ली से लेकर देशभर में कई बार सुनाई दी और उसी के चलते आवाम को नजर आ रहा था कि अब उनका उत्तराखण्ड आदर्श बनने की राह पर तेजी के साथ निकल पडेगा। आवाम अभी यह सपना संजोय ही रही थी कि पुष्कर सरकार के कैबिनेट मंत्री ने सरेआम बीच सडक पर आरएसएस के एक व्यक्ति को जिस तरह से पहलवान मुक्केबाज बनकर सडक पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर दौडा-दौडाकर पीटा उससे उत्तराखण्ड से लेकर देश-विदेश में कैबिनेट मंत्री की इस फाइटिंग ने भाजपा को सकते में लाकर खडा कर दिया और यह बात उठी कि आखिरकार जब एक मंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को सडक के बीच बेरहमी से पीट सकता है तो फिर राज्य में आदर्श राज्य की कल्पना कैसे साकार हो सकती है? एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री धाकडपन से सत्ता चला रहे थे लेकिन धाकड धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस तरह से अपने आपको बाहुबली दिखाने के लिए आरएसएस के एक व्यक्ति को सडक के बीच दौडा-दौडाकर उसे अपनी ताकत का गरूर दिखाया उससे पहाड की महिलाओं में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक बडा आक्रोश पनप गया है और इस आक्रोश की ज्वाला अब सडकों पर दिखाई देने लगी है। सैकडों महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दहाड़ लगाते हुए उन्हें मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की जो मांग सडकों पर उतर कर दिखाई है उससे भाजपा हाईकमान भी कैबिनेट मंत्री की इस फाइटिंग से नाराज जरूर होंगे क्योंकि यह फाइटिंग उस समय कैबिनेट मंत्री ने की जब भाजपा के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतना एक प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है?

LEAVE A REPLY