देहरादून(नगर संवाददाता)। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने के विरोध में बड़ी संख्यां में विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए मुस्लिम समाज का हुजूम पहुंचा और वहां पर सभी ने जबरदस्त नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर उमड़ पडा और वहां पर उन्होंने जमकर विरोध किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
यहां मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने के विरोध में बड़ी संख्यां में विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए मुस्लिम समाज का हुजूम जिलाधिकारी कार्यालय पर उमड़ पडा और वहां पर उन्होंने जमकर विरोध किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए इस ओर उचित ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर लताफत हुसैन ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने के कोई आदेश नहीं है और इसके लिए मुस्लिम समाज को जबरन आंदोलन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है और इसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश से रात दस बजे से पहरान्ह छब बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग न करने के लिए तथा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी गई है और मगर 1० डीबी आवाज में वैरियेशन होता है तो प्रशासन उसकी अनूति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि 32 मस्जिदों की अनुज्ञा के लिए आवेदन देने के पश्चात भी आज मक अनुमति नहीं मिल पाई है और पुलिस प्रशासन द्वारा कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर उतार की कार्यवाही अमल में लाई गई है टौर मस्जिदों की इमामों को नोटिस दिये गये है और आवाज से सेंट्रल प्रदूषण बोर्ड में बात करने के लिए ई मेल भेजी कई है ताकि पता लग सके की आजान से एम्बीयेंट एयर क्वालिटी के क्या असर पडता है और दूसरे प्रदूषण के स्त्रोत जैसे धार्मिक उत्सव, डीजे, बारात व वी टैरिफ से कितना ध्वनि प्रदूषण होता है और लिए विवरण उपलब्ध करने की मांग की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और इस ओर कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मुस्लिम संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।